Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स...

Youtuber कुंवारी बेगम ने पार की अश्लीलता की हद, बनाए गंदे वीडियो, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार

54

नाम कुंवारी बेगम…जुर्म- अपने यूट्यूब चैनल पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अश्लीलता की हद को पार कर देना. मास्टरबेट का तरीका बताना. बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना. यही नहीं, यौन उत्पीड़न के तरीके तक बताना. जब महिला की इस हरकत को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई और उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया तो पुलिस भी एक्शन में आ गई. कौशांबी थाना पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है.

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग तक मामला पहुंचने के बाद गाजियाबाद पुलिस ने 12 जून की देर शाम यूट्यूबर शिखा मैत्रेय उर्फ कुंवारी बेगम पर FIR दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल शुरू की. फिर उसे अगले दिन यानी 13 जून को कौशांबी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. शिखा उर्फ कुंवारी बेगम के यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक कंटेंट की भरमार थी. लेकिन केस दर्ज होने के बाद यूट्यूब चैनल से आपत्तिजनक कंटेंट वाले कुछ वीडियो हटा दिए गए. महिला के यूट्यूब के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लैटफार्म पर भी अकाउंट थे. उन सभी अकाउंट्स को उसने डिलीट कर दिया है.

शिकायत में कहा गया कि कुंवारी बेगम गाजियाबाद की रहने वाली है. NEFT दिल्ली से 2021-2022 बैच की पासआउट है. वह वर्तमान में दिल्ली के एक ऑर्गनाइजेशन के साथ काम कर रही है. शिकायतकर्ताओं ने कहा कि कि यह लड़की अपने आसपास के बच्चों के लिए खतरनाक है. इस बात की जांच की जानी चाहिए कि क्या उसने पहले कभी किसी नाबालिग के साथ कोई हरकत की है? या किसी व्यक्ति को ऐसा करने के लिए उकसाया है? क्योंकि वीडियो में वो इस तरह की बातें करती थी.

डोनेशन भी लेती थी लड़की

शिकायतकर्ताओं ने महिला के अश्लील वीडियो के कुछ स्क्रीनशॉट भी पुलिस से शेयर किए हैं. आरोप है कुंवारी बेगम अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से डोनेशन भी लेती रही है. उसके परिजनों के बारे में भी जांच होनी चाहिए कि क्या वे लड़की के द्वारा पोस्ट किए गए कंटेंट के बारे में जानते थे? पूरे मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि इस लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल, आरोपी लड़की से थाने में पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.