Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

भूलकर भी गुलाब जल के साथ न मिलाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

21

स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं. महंगे प्रोडक्ट्स के साथ ही घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. इनमें बहुत से लोग अपने स्किन पर गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं. जिससे की उनकी स्किन को ग्लो बरकरार रहे. कई लोग को गुलाब जल का उपयोग टोनर की तरह करते हैं तो कई लोग इसे मुल्तानी मिट्टी या फिर चंदन पैक जैसी कई चीजों में मिलाकर फेस पैक अपने चेहरे पर लगाते हैं.

गुलाब जल खूबसूरती को निखारने का काम करता है. इसे लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है साथ ही धूप से होने वाली टेनिंग और चेहरे के मुहांसों से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकता है. स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है. लेकिन हर तरह के फेस पैक में गुलाब जल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. क्योंकि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें अगर गुलाब जल के साथ मिक्स किया जाए तो उससे स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है.

अगर आप भी स्किन को हेल्दी बनाने के लिए गुलाब जल का उपयोग करते हैं तो ऐसे में इसमें कुछ चीजों को मिलाने से बचना चाहिए. चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में..

बेकिंग सोडा और गुलाब जल

वैसे तो बेकिंग सोडा और गुलाब जल दोनों की नेचुरल चीजें हैं लेकिन इन दोनों की प्रकृति अगर होने के कारण इन्हें मिलाकर उसे नहीं लगाना चाहिए. क्योंकि इन्हें मिलाने से चेहरे पर लगाने से रिएक्शन हो सकता है. इससे आपका चेहरे पर डलनेस और दाने जैसी समस्या पैदा हो सकती है.

गुलाब जल और नींबू

नींबू और गुलाब जल दोनों को ही स्किन केयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से गलत प्रभाव पड़ सकता है. इनका मिश्रण स्किन से जुड़ी समस्या और ड्राइनेस का कारण बन सकता है.

एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल

कुछ लोग गुलाब जल और एसेंशियल को मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं. इसकी वजह से स्किन में खुजली और इरिटेशन की समस्या हो सकती है. खासकर अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आपक एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल को मिलाकर इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.