Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

महाकाल मंदिर परिसर में छद्म वेशधारियों के घूमने पर रोक, सुरक्षाकर्मी पर हमले के बाद फैसला

51

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में मंगलवार सुबह एक साधु वेशधारी व्यक्ति ने सुरक्षाकर्मी पर चिमटे से हमला कर दिया। इससे गार्ड के हाथ में चोट लगी है। मामले की शिकायत महाकाल थाने में भी की गई है। मंदिर समिति ने छद्म वेशधारी साधुओं के परिसर में घूमने पर रोक लगा रखी है। गार्ड नियम का पालन कराने गया इसी बात पर विवाद हो गया।

मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी डा. रूबी यादव ने बताया महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन भस्म आरती के बाद कुछ साधु वेशधारी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं तथा भक्तों को भस्म बांटते हैं। इससे भक्तों की भीड़ एकत्रित हो जाती है और परिसर खाली कराना मुश्किल हो जाता है। कथित साधु वेशधारियों की पहचान भी मुश्किल है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा व व्यवस्था की दृष्टि से इनके परिसर में घूमने तथा भस्मी बांटने पर रोक लगाई गई है।

इनसे कई बार निवेदन किया गया है कि आप व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें तथा भगवान महाकाल के दर्शन के बाद प्रस्थान करें। मंगलवार को साधु वेशधारी भक्तों को भस्म बांटते हुए भीड़ एकत्रित कर रहा था। इस पर गार्ड ने उन्हें नियम का पालन करने को कहा, इससे वह नाराज हो गया और चिमटे से गार्ड पर हमला कर दिया। इससे गार्ड के हाथ में चोट लगी है। मामले की शिकायत मंदिर प्रशासन के आला अधिकारी व पुलिस से की गई है।

महाकाल मंदिर में श्रद्धालु व सुरक्षाकर्मियों के बीच वाद विवाद व मारपीट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते दिन सुरक्षाकर्मी व दर्शनार्थी के बीच निर्माल्य द्वार पर हुई मारपीट के मामले में मंदिर कर्मचारी व गार्डों पर कार्रवाई हुई है। मंदिर प्रशासन को ऐसे मामलों में विवेचना कर दोनों पक्षों की जिम्मेदारी तय करना चाहिए। एकतरफा कार्रवाई से कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.