Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

नहीं बनना चाहता था मंत्री… केरल से BJP सांसद ने दावे को ठहराया गलत

37

9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और पीएम की जिम्मेदारी संभाली, उन के साथ ही 71 सांसदों ने भी शपथ ली. इसी कड़ी में केरल से बीजेपी के सांसद सुरेश गोपी जिन्होंने पहली बार केरल में बीजेपी को जीत दिलाई उन्होंने राज्य मंत्री की शपथ ली थी. लेकिन शपथ लेने के अगले ही दिन उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्में करनी है, वो मंत्री नहीं बनना चाहते थे. हालांकि, अब उन्होंंने इस बात को नकार दिया है. उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा था.

इससे पहले आया कि सुरेश गोपी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सांसद के तौर पर काम करना चाहता हूं और मैं राज्य मंत्री नहीं बनना चाहता था. उन्होंने आगे कहा कि मैंने पार्टी को पहले ही बताया था कि मैं राज्य मंत्री का पद नहीं चाहता हूं. सुरेश गोपी ने कहा मुझे लगता है कि पार्टी जल्दी मुझे पद से हटा देगी. त्रिशूर से सांसद ने आगे कहा कि अभी मुझे फिल्में करनी है.

केरल में रचा इतिहास

एक्टर से नेता बने त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले सुरेश गुप्ता ने इतिहास रचा और केरल से बीजेपी के पहले लोकसभा सांसद बनें. गोपी, जो चुनावों के दौरान केरल के लिए ‘मोदीयुदे गौरंती’ (मोदी की गारंटी) के वादे का चेहरा बन गए थे. उन्होंने मंत्री की शपथ लेते ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी जल्द उन्हें इस पद से हटा देगी.

कांग्रेस ने किया हमला

सुरेश गोपी के इस रुख के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला करना शुरू कर दिया. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि एक्टर और सांसद सुरेश गोपी ने रविवार को राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली और विभाग अभी तक आवंटित नहीं किए गए हैं. आज वो यह पद छोड़ना चाहते हैं क्योंकि वो फिल्में करना चाहते हैं! कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि मतदाताओं का यह मजाक क्यों बनाया जा रहा है? आप अपने सांसद से यह क्यों नहीं कहते कि पहले वो तय करें कि वो करना क्या चाहते हैं और सबसे जरूरी बात यह है कि भगवान और संविधान के नाम पर शपथ लेने के बाद मीडिया के सामने यह दिखावा बंद करें.

74 हजार वोटों से CPI को हराया

सुरेश गोपी ने केरल में ऐतिहासिक जीत हासिल की, उन्होंने केरल के त्रिशूर में पहली बार बीजेपी को शानदार जीत दिलाई. मलयाली एक्टर सुरेश गोपी ने 412338 वोट हासिल कर के CPI के सुनील कुमार को 74686 हजार वोटों से हराया. सुरेश गोपी साल 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे. इसके दो साल बाद ही उन्हें लोकसभा सीट का टिकट मिल गया और 2019 का चुनाव वो हार गए थे. फिलहाल सुरेश गोपी चार फिल्में करने वाले हैं. जिसके चलते उन का कहना है कि अगर मैं टाइम पर शूटिंग नहीं कर पाया तो फिल्में पूरी नहीं हो पाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.