Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का 'डबल... BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक...

10 साल पुराना है Aadhaar फ्री में कराएं अपडेट, इस तारीख के बाद देने होंगे पैसे

30

अगर आपका आधार कार्ड 10 साल से पुराना है तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है. अगर आपने आधार कार्ड बनवाने के बाद कभी अपडेट नहीं कराया है और इसे बने हुए 10 साल हो गए है तो आपके पास मौका है. क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की डेट आगे बढा दी है.

UIDAI की फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने की पहले डेट 15 दिसंबर 2023 थी. जो अब बढ़कर 14 जून 2024 हो गई है. अगर आप इस तारीख के बाद आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराएंगे तो इसके बाद आपको UIDAI के नियम के अनुसार फीस देनी होगी.

आधार अपडेट नहीं कराया तो क्या होगा?

अगर आपने 10 साल पुराना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया तो आपका आधार कार्ड किसी काम का नहीं होगा. दरअसल UIDAI के नियम के अनुसार हर साल पर आधार कार्ड में बायोमैट्रिक और एड्रेस को 10 साल पर अपडेट कराना होता है.

कैसे ऑनलाइन आधार करें अपडेट

  • सबसे पहले आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर विजिट करना होगा. इसके बाद आधार नंबर से लॉगिन करना होगा.
  • इसके बाद ‘proceed to update address’ ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा.
  • फिर आपको वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • इसके बाद Document Update ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको डिटेल दिखेगी.
  • इसके बाद डिटेल को वेरिफाई करना होगा और फिर अपली हाइपरलिंक पर क्लिक करना होगा.

फिर प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट को ड्रॉप डाउन मेन्यू से लेकर करना होगा और फिर डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करना होगा. फिर अपडेट रिक्वेस्ट एक्सेप्ट होने के बाद 14 डिजिट का URN नंबर जनरेट होगा.

कैसे आधार एड्रेस प्रूफ करें अपलोड

  • सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। फिर लॉगिन करें और नाम, जेंडर, डेट ऑफ बर्थ और
  • एड्रेस अपडेट सेलेक्ट करें. इसके बाद Update Aadhaar online ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • फिर आपको एड्रेस ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा और Proceed to update Aadhaa पर क्लिक करना होगा.
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी और फिंगरप्रिंट और आइरिश स्कैन जानकारी दर्ज करनी होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.