Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

बेटे की चाह में घर में करवाई तांत्रिक पूजा, लेकिन बंद कमरे में ढोंगी ने कर दिया कांड

71

उत्तर प्रदेश के दादरी में तंत्र मंत्र करने के नाम पर महिला से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तांत्रिक, तंत्र मंत्र के नाम पर महिला को कमरे में ले जाता. वहां महिला के साथ फिर अश्लील हरकत करता. पहले तो महिला बर्दाश्त करती रही, ये सोचकर कि घर वाले न जाने उसके बारे में क्या सोचेंगे. लेकिन तांत्रिक की हरकतें ज्यादा बढ़ने लगीं तो महिला ने सारी बात पति को बता दी.

पीड़िता ने फिर परिवार वालों के साथ थाने जाकर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जीटी रोड के कोट गांव निवासी महिला की शादी 6 साल पहले हुई थी. शादी के बाद महिला ने दो बेटियों को जन्म दिया. महिला और उसके परिवार वाल चाहते थे कि उन्हें एक बेटा भी हो. रिश्तेदारों ने तब उन्हें हिम्मतपुर गांव निवासी लाखन उर्फ भगत के बारे में बताया. लाखन एक तांत्रिक है.

महिला का लिया फोन नंबर

लाखन से संपर्क करने के बाद परिवार उससे मिला. तब लाखन ने कहा कि बेटे के लिए तांत्रिक पूजा करनी होगी. परिवार मान गया. आरोपी ने तब महिला का फोन नंबर ले लिया. फिर शुरू हुआ तंत्र मंत्र. लाखन ने एक दो बार तो ठीक से तंत्र मंत्र का पाठ करवाया.

कई बार की अश्लील हरकत

लेकिन बाद में वो रोजाना महिला को फोन करके उससे अश्लील बातें करने लगा. वो घर भी आने लगा. यहां पूजा पाठ के बहाने महिला को अकेले कमरे में ले जाता. परिवार वाले भी इसका विरोध नहीं करते. महिला के साथ वो बंद कमरे में अश्लील हरकत करता. पहले तो महिला ने इस बारे में घर वालों को कुछ नहीं बताया. उसे डर था कि घर वाले उसे ही गलत समझेंगे. लेकिन जब तांत्रिक ऐसी हरकतें रोज करने लगा तो महिला के सब्र का बांध टूट गया. उसने पति को सारी बात बता दी.

पति और परिवार वालों के साथ मिलकर महिला ने हिम्मतनगर थाने में आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. फिलहाल आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस ने कहा कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है. जल्द ही आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.