Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पोस्टमार्टम कक्ष में घुसा सात फीट लंबा सांप, चिकित्सकों में मची अफरा-तफरी

46

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल काॅलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में उस वक्त चिकित्सकों में अफरा-तफरी मच गई जब एक सात फीट लंबा सांप कक्ष में घुस गया। एक शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे चिकित्सक भी घबरा गए और कक्ष से बाहर आ गए।

काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। आनन-फानन में सर्पमित्र गजेंद्र दुबे को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया तब कहीं जाकर चिकित्सकों ने राहत की सांस ली और शव का पोस्टमार्टम हो पाया।\

सर्पमित्र गजेंद्र दुबे ने बताया कि मेडिकल कालेज अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे चिकित्सक व कर्मचारी एक शव के पोस्टमार्टम करने की तैयारी में थे कि तभी एक सात फीट लंबा सांप तेज गति से पोस्टमार्टम कक्ष में प्रवेश कर गया जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई डाक्टर प्रशांत अवस्थी और डाक्टर भूमित वासित ने सांप होने की सूचना दी।

मौके पर पहुंच कर धीरेधीरे शव को हटाकर तलाश शुरू की गई। जिस कक्ष में रक्त रंजित कपड़े रखे थे वहां सांप छिपकर बैठा हुआ था बड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है और इसे रैट स्नेक और घोड़ा पछाड़ कहते हैं। ये सांप जहरीला नहीं होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.