Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

ग्वालियर के स्पर्श देशभर में जेईई एडवांस्ड में 33वीं रैंक लाकर बने स्टेट टापर

48

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट रविवार को घोषित हुआ। इसमें ग्वालियर के स्पर्श गुप्ता ने देशभर में 33वीं रैंक लाकर स्टेट टाप किया। वहीं ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में उनकी दूसरी रैंक रही। स्पर्श का कहना है कि मेरा सिलेबस जेईई मेंस के दौरान ही पूरा हो चुका था। इसके बाद मैंने माक टेस्ट दिए। उनका एनालिसिस करता गया । इससे अपनी कमजोरी को पहचाना और स्टडी में इम्प्लीमेंट किया। धीरे-धीरे गलतियां दूर होती गईं और आज परिणाम सभी के सामने है। स्पर्श ने बताया कि मेरे पापा निरंजन गुप्ता और मम्मी कीर्ति दोनों ही शिक्षक हैं। इसलिए पढ़ाई का माहौल मैंने बचपन से ही देखा। उनको जब पढ़ते देखता था तो मुझे भी लगता था कि पढ़ाई कितनी जरूरी है। मैं उनसे इंस्पायर था। जब कभी भी डिमोटिवेट हुआ, तो पापा मम्मी और शिक्षकों ने मोटिवेट किया। उल्लेखनीय है कि स्पर्श ने जेईई मेंस में 293 रैंक हासिल की थी। वहीं 12वीं में 95.4 परसेंट माक्र्स हासिल किए थे।

इंटरनेट मीडिया और शादी समारोह से रखी दूरी

 

 

स्पर्श ने बताया कि जेईई एडवांस्ड की तैयारी के दौरान मैंने सोशलमीडिया से दूरी बनाकर रखी। मोबाइल का इस्तेमाल केवल बात करने के लिए करता था। शादी समारोह, बर्थडे पार्टी सभी से दूरी बना ली थी। यहां तक की नजदीकी फंक्शन को भी अवाइड किया। रोजाना 12 से 14 घंटे पढ़ाई कर सफलता पाई।

बचपन से थी प्रोग्रामिंग और साफ्टवेयर डवलपमेंट में रूचि

 

स्पर्श बताते हैं कि मेरा बचपन से प्रोग्रामिंग और साफ्टवेयर डवलपमेंट की ओर रुझान था। इसीलिए मैंने इंजीनियर बनने की ठानी। मैं कम्प्यूटर साइंस ब्रांच लूंगा। स्पर्श के फादर निरंजन गुप्ता ने बताया कि स्पर्श के हार्डवर्क ने ही उसकी सफलता तय की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.