Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...

कोई भेज रहा कचरा, तो कोई गोबर…साउथ कोरिया और नॉर्थ कोरिया में क्यों हो रही गुब्बारे से जंग?

80

नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया के बीच तकरार ने एक नया रुख ले लिया है, अब दोनों देशों के बीच ताकत और मिसाइलों से नहीं बल्कि कचरे से भरे गुब्बारों से एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है. शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक में साउथ कोरिया के सियोल और उसके आस-पास के इलाकों में नॉर्थ कोरिया ने कचरे से भरा दर्जनों गुब्बारा भेजा है.

इस महीने की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर लगातार सैकड़ों कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं. इन गुब्बारों में सिगरेट के टुकड़े, कपड़े के टुकड़े, प्लास्टिक जैसे अन्य कचरे भरे हुए हैं. हालांकि इन गुब्बारों में कचरे हैं इसके बावजूद साउथ कोरिया की सरकार ने लोगों से इन गुब्बारों से दूर रहने की चेतावनी दी है.ये गुब्बारे साउथ कोरिया को जवाब के तौर पर भेजे गए थे, क्योंकि मई के आखिर में साउथ कोरिया के कुछ कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ कोरिया का विरोध जताते हुए उसकी सीमा पार गुब्बारे भेजना शुरू किया था जिसमें नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन के विरोधी पर्चों के साथ गोबर भर के भेजा गया था.

साउथ कोरिया को दिया करारा जवाब

साउथ कोरिया की इस हरकत से नाराज नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया को करारा जवाब देते हुए इन गुब्बारों से कई ज्यादा कुड़े से भरे गुब्बारे जून की शुरुआत में साउथ कोरिया भेजे थे, जिसके बाद साउथ कोरिया को ऐसा न करने की बात कहते हुए कहा था कि उसने साउथ कोरिया पर लगभग 15 टन कचरा भेजा है, लेकिन यह सिर्फ ये दिखाने के लिए भेजा गया था कि नॉर्थ कोरिया की ये हरकत कितनी घटिया थी, इसके बाद नॉर्थ कोरिया ने ऐसे गुब्बारे न भेजने की भी बात कही, हालांकि मैसेज में ये भी कहा गया कि अगर साउथ की तरफ से दोबारा पर्चे भेजे जाते हैं तो वह फिर से गुब्बारे भेजना शुरू कर देगा.

चेतावनी के बाद भी भेजे गए पर्चे

नॉर्थ कोरिया की दी गई इस चेतावनी के बाद भी साउथ कोरिया के कार्यकर्ताओं ने नॉर्थ कोरिया की तरफ और ज्यादा गुब्बारे भेजें जिसमें प्योंगयांग विरोधी प्रचार प्रसार, के-पॉप गाने और यूएसबी स्टिक के साथ अमेरिकी डॉलर के नोट भरे हुए थे, जिसके बाद नॉर्थ कोरिया ने दोबारा कचरे भेजे हैं. साउथ कोरिया की सेना ने गुब्बारे को लेकर कहा है कि वह अब गुब्बारों को काफी गंभीरता से ले रही है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगी, हालांकि सेना ने अपनी किसी प्लानिंग के बारे में नहीं बताया. साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया को धमकी देते हुए कहा है कि वह नॉर्थ कोरिया के इस कदम के लिए असहनीय कदम उठाएगी, जिसमें लाउडस्पीकर से नॉर्थ कोरिया के विरुद्ध प्रचार करना भी शामिल था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.