Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...

शहरवासियों की पसंद बन रहे देशी घी में बने आटे के लड्डू

42

भारत में त्योहारों की तरह ही अनेक प्रकार के व्यंजन और मिठाइयां विश्वभर में मशहूर हैं। प्रत्येक प्रांत की संस्कृति की विविधता की तरह अलग-अलग तरह के स्वाद भी मशहूर हैं। ग्वालियर में भी मिठाई के प्रतिष्ठानों पर कुछ अलग बनने वाली विशेष मिठाई लोगों के लिए मशहूर करती है।

गांधी नगर रेलवे क्रॉसिंग स्थित श्रीराम मिष्ठान केटरर्स पर बनने वाले खास तरह के देशी घी के लड्डुओं के लिए लोगों की विशेष मांग रहती है। मिष्ठान प्रतिष्ठान के संचालक राकेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि वह मुरैना जिले के लोहार गली के रहने वाले हैं। आजादी से पहले से उनके दादाजी स्व. बद्रीप्रसाद गर्ग ने मिष्ठान का व्यवसाय शुरू किया। उस समय आटे से बने लड्डू बनाकर वह बेचा करते थे।

 

लोगों को उनके बनाए देशी घी के लड्डुओं का स्वाद इतना पसंद आता था कि उन्होंने यह मुख्य मिठाई के रूप में बनाना शुरू किया। उनके जाने के बाद उनके पुत्र दिनेश चंद्र गर्ग ने व्यवसाय को बढ़ाते हुए ग्वालियर के गोविंदपुरी में अपना व्यवसाय शुरू किया। विगत वर्ष गांधी नगर में अपना स्टाल शुरू किया, यहां आटे से बने देशी घी के लड्डू की मांग अधिक बढ़ गई। शहर में अन्य स्थान पर आटे के लड्डू कोई नहीं बनाता है।

इस तरह बनते हैं आटे के देशी घी के लड्डू

 

 

आटे के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लेकर उसे देशी घी के साथ कढ़ाही में भूना जाता है। आटे का रंग हल्का गुलाबी होने तक उसे भूनते हैं। इसके बाद भूने हुए आटे को ठंडा करने के लिए रख दिया जाता है। इसमें मिलाने के लिए ड्रायफ्रूट का मिश्रण तैयार किया जाता है।

 

बादाम, काजू, खरबूजा के बीज, गोंद को देशी घी में भूना जाता है। इसके बाद सभी का बारीक मिश्रण तैयार कर लिया जाता है। सभी को ठंडे किए गए भुने हुए आटे में मिला दिया जाता है। लड्डू में मिठास के लिए पिसी हुई शक्कर और गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिलाया जाता है। जब सभी मिश्रण तैयार हो जाता है तो उसे हाथों से गोल लड्डू का आकार देते हैं। यह आटे से बने लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभकारी होते हैं।

 

अन्य स्वाद में भी तैयार करते हैं लड्डू

 

 

आटे के लड्डू के अलावा अन्य स्वाद में भी देशी घी से बने लड्डू तैयार करते हैं, जिनमें ड्रायफ्रूट लड्डू, चूरमा लड्डू, बेसन ड्रायफ्रूट लड्डू और मोतीचूर लड्डू लोगों को बहुत पसंद आते हैं। यह सभी तरह के लड्डू बनाने की विधि भी एक ही प्रकार की होती है। इनकी कीमत भी 460 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.