Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चीखती रही बहू, पीटते रहे दरिंदे… दहेज में नहीं लाई बाइक तो महिला को पेड़ से बांधकर पीटा

25

अलीगढ़ में मानवता को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला को हाथ-पैर बांध कर पीटा जा रहा है. महिला रोते-रोते गुहार लगा रही है कि मुझे मेरे ससुराल जनों ने जमकर मारा है. पीड़ित महिला के मायके वालों का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण ससुराल पक्ष महिला के साथ आए दिन इस तरह की मारपीट कर रह है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अलीगढ़ के अतरौली के गांव सूरतगढ़ का बताया जाा रहा है जहां पेड़ से बांधकर एक विवाहिता को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के हरकत में आने से पहले ही पीड़ित पक्ष ने देर रात थाना क्वारसी में तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार क्वारसी के बरहेती गांव की रहने वाली प्रीती की शादी फरवरी 2023 में अतरौली के सूरतगढ़ में रहने वाले महेश के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले मोटर साइकिल की मांग कर रहे थे. जब उन्हें मोटर साइकिल नहीं मिली तो सास, ससुर, देवर और पति मिलकर महिला के साथ आए दिन मारपीट करने लगे. कई बार परिवार के सदस्यों के दखल के बाद समझौता भी हुआ. लेकिन, फरवरी 24 को पिता की मौत होने के बाद सुसरालजनों के हौंसले और बढ़ गए.

आरोप है कि गुरूवार की दोपदर 12 बजे पति और सुसराल वालों ने घर के बाहर महिला के हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए. इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया. इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर भी वायरल हो रहा है. गांव के ही कुछ लोगों ने विवाहिता के परिजनों को सूचना दी तो मायके वाले भी पहुंच गए. वह प्रीति को अपने साथ ले आए. पीड़ित परिजनों ने क्वार्सी थाने में पति,सास,ससुर समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी है. सीओ तृतीय अमृत जैन ने बताया कि महिला के हाथ बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.