Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

खरगोन में लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, हथियार और नगदी जब्त..

72

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के दामखेड़ा कॉलोनी में दो सप्ताह पहले मां- बेटी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 13 सदस्यीय इस गिरोह में डकैती, लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कुख्यात बाग- टांडा गांव के लुटेरे शामिल थे। गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि मेनगांव थानाक्षेत्र के दामखेड़ा कॉलोनी में 23-24 मई की दरमियानी रात लूट हुई थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज सहित अपराधिक रिकार्ड भी खंगाला। इस दौरान जिला अस्पताल में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शुभम उर्फ बत्ती को संदेह होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें वह टूट गया और उसने शहर के प्रेसीडेंट तिराहा पर जूता पॉलिश करने वाले कालुराम तलवारे, अकाल्या के दिनेश पाटीदार, खलघाट के मून्ना शाह व सनावद के लक्ष्मण लोहरे के साथ मिलकर ललिता जायसवाल के घर लूट की योजना बनाई थी।

लूट की योजना बनाने के बाद लक्ष्मण ने बाग टांडा की गैंग को शामिल करने के लिए 8 लोगों को बुलाया और इसके बाद सभी ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से 4 लाख रुपए के आभूषण और नकदी बरामद हुए हैं। इसके अलावा डकैती में इस्तेमाल किए गए औजार और हथियार जिनमें 2 देशी पिस्टल, धारदार छुरा, कटर, टॉमी, 7 मोबाइल फोन, बोलेरो और बाईक भी जब्त किए है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.