Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

संसद में अवैध रूप से घुसने वाले आरोपियों पर चलेगा UAPA के तहत मुकदमा, LG ने दी मंजूरी

25

13 दिसंबर 2023 को सदन की कार्यवाही चल रही थी. तभी 6 लोग संसद के मुख्य हॉल में कूद गए थे. इन लोगों ने यहां पीले रंग का धुआँ छोड़ा था. इन सभी को उस वक्त ही गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल ये सभी हिरासत में हैं. इस बीच खबर आई है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों इन लोगों पर UAPA के तहत मुकदमा चलाने की दिल्ली के गवर्नर वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है.

6 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अब मुकदमा चलेगा. इन 6 लोगों के नाम हैं- मनोरंजन डी, सागर शर्मा, अमोल धनराज शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत. इनपर संसद में अवैध रूप से एंट्री करने और सत्र के दौरान लोकसभा में धुएं के कनस्तर फेंकने का आरोप है. दिल्ली पुलिस ने ही इन सभी आरोपियों पर यूएपीए के तहत मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था. जांच पड़ताल के बाद दिल्ली के गवर्नर ने इस पर हामी भर दी है.

दिल्ली पुलिस ने की थी अपील

दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल से UAPA की धारा 16 और 18 के तहत उनके खिलाफ अभियोजन का अनुरोध किया था. उपराज्यपाल ने रिकॉर्ड पर पर्याप्त सबूत मिल जाने के बाद अभियोजन की मंजूरी दे दी है. वहीं समीक्षा समिति ने भी 30 मई 2024 को जांच एजेंसी की तरफ से इकट्ठा किए गए सभी साक्ष्यों की जांच की थी और संसद हमले के मामले में आरोपियों के शामिल होने के बारे में पुष्टि की थी. इसके बाद समीक्षा समिति ने नोट किया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत मामला बनता है.

मामले में दिल्ली पुलिस ने क्या किया?

दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई शिकायत पर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में IPC की धारा – 186/353/452/153/34/120बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 13/16/18 के तहत FIR संख्या 142/23 दिनांक 14.12.2023 के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में मामले की जांच संसद मार्ग पुलिस स्टेशन से स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को ट्रांसफर कर दी गई थी. जांच के दौरान इन 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वे सभी न्यायिक हिरासत में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.