Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है

70

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का आगाज जीत से हुआ. पहले ही मैच में उसने आयरलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की इस जीत में कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा जिन्होंने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली. हालांकि अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान वो चोटिल हो गए और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. गेंद रोहित के बाजू पर लगी थी और दर्द इतना था कि उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. हालांकि अब रोहित की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है. बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वो अगले मैच में खेलेंगे. अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना है और इसलिए रोहित का खेलना जरूरी भी है. वैसे बड़ी बात ये भी है कि अभी खतरा टला नहीं है.

न्यूयॉर्क की पिच से सावधान

न्यूयॉर्क की पिच पर सिर्फ रोहित शर्मा ही चोटिल नहीं हुए. बल्कि शरीर पर ऋषभ पंत, शिवम दुबे ने भी शरीर पर गेंद खाई. इसके अलावा आयरिश बल्लेबाजों ने भी शरीर पर गेंद झेली. साफ है न्यूयॉर्क की पिच बल्लेबाजी के लिए कतई आसान नहीं है और इसलिए खिलाड़ियों के चोटिल होने का खतरा बरकरार है.

न्यूयॉर्क की पिच पर कई दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं. इरफान पठान ने तो इस पिच को ही असुरक्षित बता दिया. उनका मानना है कि अगर न्यूयॉर्क जैसी पिच भारत में होती तो वहां दोबारा लंबे समय तक कोई मैच नहीं होता. लेकिन टीम इंडिया को अगले दो मैच भी न्यूयॉर्क में ही खेलने हैं. अगला मैच तो 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ है. मतलब उस मैच में भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर चोट का खतरा बरकरार रहेगा. सवाल ये है कि अगर टीम इंडिया के किसी बड़े खिलाड़ी को चोट लग गई तो फिर उसका जवाबदार कौन होगा? आईसीसी भी न्यूयॉर्क की पिच के मुद्दे पर चुप बैठी हुई है.

टीम इंडिया पिच के मिजाज से नाराज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया न्यूयॉर्क की पिच के मिजाज से नाराज हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने भी पिच पर हैरानी जताई. टीम मैनेजमेंट भी नाराज है और उसे लगता है कि इसपर खिलाड़ियों को चोट लग सकती है. हालांकि बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने कहा कि इस पिच से निपटने के लिए उसके पास अनुभव और कौशल दोनों है. लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के सामने न्यूयॉर्क में क्या होगा ये सोचना बहुत जरूरी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.