Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BAPS Swaminarayan Jabalpur: एफिल टावर विवाद से लेकर जबलपुर में संस्कार शिक्षा तक; जानें BAPS स्वामीन... MP Tourism Ujjain Influencer Meet: एमपी टूरिज्म इंफ्लुएंसर मीट में पहुंचे बिहार के मशहूर यूट्यूबर; स... Ujjain Simhastha 2028 Prep: नीलगंगा से नानाखेड़ा सड़क चौड़ीकरण कार्य का सीएम मोहन यादव ने किया औचक न... Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ...

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, 1 करोड़ 21 लाख के माल के साथ बाग टांडा की गैंग गिरफ्तार

40

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने धार जिले के बाग टांडा के शातिर चोर गिरोह को पकड़कर उनसे 1 करोड़ 21 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उनके निशाने पर ऐसे लोग रहते थे, जो अपना मकान बेचने या किराए पर देने की योजना बना रहे होते थे। गिरोह के सदस्य मकान देखने के बहाने उनके घर में घुसते और रेकी कर लेते इसके बाद जब भी मकान सुना मिलता चोरी की वारदात को अंजाम दे डालते। यह चोर गिरोह इंदौर के 5 अलग अलग थाना क्षेत्र एरोड्रम, राऊ, गांधीनगर, आजाद नगर और सदर बाजार के इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है

इस गिरोह के 2 सदस्यों वेलसिंह भील और करम सिंह को तेजाजी नगर पुलिस ने कुछ समय पहले गिरफ्तार किया था। इन दोनों को जेल से रिमांड पर लेकर पूछताछ करने पर इन्होंने टांडा के कुछ लोगों को चोरी का माल बेचना कबूल किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी ठाकुर अलावा, अशोक मांझी और विकास माहेश्वरी को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके 2 साथी फरार बताए जा रहे हैं। इनके पास से पुलिस ने 1.5 किलो सोने के जेवरात, 5 किलो चांदी के जेवरात, 3 लाख रुपए नगद बरामद किया है। बरामद किए गए माल की कीमत 1.21 करोड़ रुपए बताई जा रही है।।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.