Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Congress Press Conference: इंदौर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी; 'छात्रों की गूंज' कार... Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र...

हत्या की…खून साफ किया… फिर पांच बार बनाए संबंध, दोहरे हत्याकांड में दिल दहला देने वाला खुलासा

35

मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए दोहरे हत्याकांड ने ना सिर्फ मध्य प्रदेश के लोगों बल्कि देश के लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है. जब से इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुकुल सिंह को गिरफ्तार किया गया है तब से ही इस मामले में हर दिन कोई ना कोई बेहद चौकाने वाली बात सामने आ रही है. इसी बीच एक और ऐसी बात सामने आई है जिसने इस पूरे मामले का रुख पलट दिया है.

आरोपी मुकुल ने पुलिस की पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं. मुकुल ने बताया की घटना से लेकर 75 दिन तक मुकुल ने नाबालिग के साथ 45 बार शारीरिक संबंध बनाए थे. दिल दहला देने वाली बात तो ये है की जिस वक्त पिता और भाई की लाश कमरे में पड़ी थी उस बीच लगभग पांच घंटों में भी कई बार दोनों के बीच संबंध बने थे. सूत्रों से मिली जानकारी में यह बात भी सामने आई है कि जब आरोपी मुकुल, पिता और भाई की नृशंस हत्या कर रहा था तो नाबालिग बेटी मोबाइल से वीडियो बना रही थी.

नाबालिग ने पकड़े थे भाई के पैर

मुकुल ने ये भी बताया की हत्या के दौरान आरोपी आरोपी पिता राजकुमार विश्वकर्मा की हत्या कर रहा था इस दौरान प्रेमिका का छोटा भाई तानिष्क जाग गया था. छोटे भाई ने बहन के पैर पड़कर पिता को न मारने के लिए कहा लेकिन आरोपी मुकुल ने नाबालिग भाई पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी जब नावालिग भाई के सिर में फंस गई तो प्रेमिका ने कुल्हाड़ी निकाल कर दोबारा अपने प्रेमी को दी और भाई के पैर पकड़े जिसके बाद प्रेमी मुकुल ने फिर से नाबालिग भाई पर तीन बार हमला किया जिससे नाबालिग भाई की भी मौत हो गई.

लाश के टुकड़े करने का था प्लान

क्राइम सीन रिक्रिएट करने के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्लान के मुताबिक दरवाजा उसकी प्रेमिका ने खोल रखा था. मुकुल जब अंदर दाखिल हुआ तो वह अपने साथ गैस कटर, कुल्हाड़ी, पॉलिथीन, ग्लव्स से लेकर हर सामान लाया था. अंदर दाखिल होते ही सबसे पहले कुल्हाड़ी से मुकुल ने प्रेमिका के पिता के सिर पर हमला किया इसके बाद एक के बाद 10 बार सिर पर वार किए इससे राजकुमार विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी मुकुल अपने साथ गैस कटर इसलिए लाया था क्योंकि दोनों की राजकुमार विश्वकर्मा के टुकड़े करके उनके शव को ठिकाने लगाने की योजना थी, लेकिन समय ज्यादा न होने के कारण दोनों ने मिलकर प्लान चेंज कर दिया और पिता की लाश को किचन में तो वहीं भाई को पॉलिथीन में लपेटकर कर फ्रिज में रख दिया.

खून साफ किया फिर बनाए संबंध

मुकुल ने पुलिस को बताया कि उसने प्रेमिका के पिता और छोटे भाई की हत्या करने के बाद खून को साफ किया और दोनों लाशों के बगल में कई बार नाबालिग के साथ संबंध बनाए. इसके अलावा भी दोनों ने कई बार संबंध बनाए थे. दरअसल 5 सितंबर को मृतक राजकुमार विश्वकर्मा ने अपनी नाबालिग बेटी के प्रेमी मुकुल सिंह के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था.

सोशल मीडिया पर रची गई थी हत्या की साजिश

इस मामले में जेल से छूटने के बाद आरोपी मुकुल सिंह अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बना रहा था. हालांकि, राजकुमार विश्वकर्मा ने अपनी नाबालिग बेटी को इटारसी में अपने रिश्तेदार के घर भेज दिया था लेकिन उसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रेमी मुकुल के संपर्क में बनी हुई थी. मुकुल सिंह को भी इस बात का डर था कि राजकुमार अपनी बेटी से बयान दिलवाकर पॉक्सो एक्ट में उसे सजा दिलवा देंगे. पुलिस के मुताबिक कई महीनों की प्लानिंग के बाद 15 मार्च की रात करीब तीन बजे के आसपास आरोपी मुकुल मिलेनियम कालोनी के राजकुमार विश्वकर्मा के फ्लैट पर पहुंचा और अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी.

घर में जलाई थी अगरबत्ती

दोनों आरोपियों का इरादा शव को टुकड़े-टुकड़े करके ठिकाने लगाने का था लेकिन खून देखकर वो डर गए इसलिए कत्ल के बाद उन्होंने दोनों लाशों को पॉलिथीन में पैक किया और भाई के शव को फ्रिज के अंदर रख दिया. आरोपियों ने घर में अगरबत्ती लगा दी ताकि शव की बदबू आसपास न फैले. फिर नाबालिग ने आरोपी के कहने पर हत्या की जानकारी अपने मोबाइल से इटारसी में रहने वाली मृतक राजकुमार विश्वकर्मा के बड़े भाई की बेटी के मोबाईल पर वॉइस मेसेज से दी. उसने कहा कि मुकुल सिंह ने भाई और पिता की हत्या कर है.

क्राइम फिल्में देखता था आरोपी

बेटी के मैसेज आने के बाद परिजनों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है. दरवाजा खोलने के बाद पुलिस जब अंदर दाखिल हुई तो देखा कि राजकुमार विश्वकर्मा का शव किचिन में पॉलीथिन में लिपटा हुआ पड़ा था, वहीं आठ साल के बेटे का शव पॉलीथिन में लिपटा हुआ फ्रिज में मिला था. एडिशन एसपी क्राइम ब्रांच समर वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और उसकी प्रेमिका दोनों लगातार चैटिंग करते थे और इसी के जरिए दोनों ने वारदात की स्क्रिप्ट लिखी थी. आरोपी मुकुल साउथ इंडियन क्राइम फिल्में देखता था और उसी को ध्यान में रखकर क्राइम सीन की योजना बनाई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.