Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर – ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल…

64

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। इस ट्रैक्टर ट्राली में 25 लोग सवार थे। जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है। घायल लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंच गए थे और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

वहीं इस हादसे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।

कैबिनेट में साथी श्री @bjpnspbiaora जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.