Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डा... Jalandhar: लक्की ओबरॉय हत्याकांड में नया मोड़, एक और नाम आया सामने, खुले बड़े राज Punjab Police Success: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, 22 किलो हेरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ... Road Accident: ड्यूटी से लौट रही नर्स के साथ भीषण हादसा, ओवरलोड टिप्पर ने पैर को कुचला Punjabi Actress Himanshi Khurana: गैंगस्टर की धमकी से डरीं हिमांशी खुराना, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा Cylinder Blast News: घर में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख Canada Crime News: कनाडा में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, एक महीने बाद घर पहुँचा शव Delhi Assembly vs Punjab Police: आतिशी मामले में दिल्ली विधानसभा सख्त, पंजाब DGP और जालंधर कमिश्नर क...

मुरैना: फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

25

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में शराब की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ आज जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अम्बाह कस्बा स्थित एक शासकीय शराब की दुकान पर गत तीन दिन पूर्व फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन तड़के कड़ी कार्यवाई करते हुए उनके घरों को बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार गत तीन दिन पूर्व अम्बाह के एमएलडी कालोनी निवासी आरोपियों ने अम्बाह स्थित एक शराब की दुकान पर फायरिंग कर दुकान के सेल्स मेन को निशाना बनाया था, जिससे कस्बे में दहशत फैल गई थी।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर तड़के जिला प्रशासन ने दो आरोपियों के घरों को जेसीवी मशीन और बुलडोजर की मदद से जमीदोज कर दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी के घर को भी गिराने की कार्यवाई की जाएगी। कार्यवाई के दौरान नगर पालिका, राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.