Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

4 जून के लिए तैयार मध्य प्रदेश…29 सीटों के लिए 52 जिलों में सुबह 8 बजे शुरू होगी काउटिंग

55

4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने प्रेस कांफ्रेंस की। कल लोकसभा की 29 सीटों पर मतगणना होगी। 52 जिलों में सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो जाएगी। पोस्टल बैलेट की गिनती 29 जिलों में होगी। अलग कक्ष में पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। Evm की गिनती भी 8 बजे से शुरू होगी। अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना स्थल पर गर्मी को ध्यान में रख कर व्यवस्था की गई है। मेडिकल फायर ब्रिगेड की भी व्यवथा की गई है। मतगणना स्थल पर 3 लेयर में सुरक्षा रखी गई है। सेंट्रल फोर्स और स्टेट पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखेगी। 3rd रेंडमाइजिंग सुबह 5 बजे होगी।

मतगणना करने वाले कर्मचारियों को कल सुबह 5 बजे उनके काउंटिंग टेबल का पता चलेगा। 116 केंद्रीय पर्यवेक्षक की निगरानी में गिनती होगी। पोस्टल बैलेट आसानी से पहुंचने के लिए पोस्टमैन की व्यवस्था की गई है। सुबह 8 बजे तक जो भी पोस्टल बैलेट आएंगे उनको काउंट किया जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम से मतगणना स्थल तक मशीनों को पहुंचने के लिए कर्मचारियों को ड्रेसकोड दिया गया है। सभी जगहों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है। काउंटिंग हाल में कर्मचारी कैलकुलेटर, मोबाइल, आईपैड नहीं ले जा सकेंगे।

राजन ने बताया कि 85+ के लोग 35 हजार 211 है जिन्होंने होम वोटिंग की है। 12 हजार 816 विकलांगों ने होम वोटिंग की है। 1432 लोगों ने घर से वोट दिया है। 37573 सर्विस वोटर्स है। 3883 कुल टेबल लगाई है जिसमें से पोस्टल बैलेट के लिए 242 टेबल लगाई गई है। सबसे ज्यादा 24 राउंड पवई विधानसभा में होंगे। सबसे कम दतिया में 12 राउंड में काउंटिंग होगी। सबसे अधिक पोस्टल बैलेट भिंड में 8349 है। सबसे कम पोस्टल बैलेट दमोह में 2154 है। सुरक्षा के लिए 10 हजार डिस्ट्रिक्ट पुलिस बल है। 18 सेंट्रल फोर्स 45 SAF की टीम लगी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.