Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

सरकारें गिराई, परिवारों को लड़ाया, जनता बलिदान देने को तैयार…नतीजों से पहले अखिलेश का सरकार पर वार

40

लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे कल यानी मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले खूब बयानबाजी हो रही है. सत्तापक्ष हो या विपक्ष दोनों ही जीत का दावा कर रहे हैं. इस बीत, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार में महंगाई बढ़ी, अमीरों के लोन माफ हुए और मणिपुर जैसी घटनाएं हुईं.

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, पेपर लीक कराए, बेरोज़गारी बढ़ी, महिला पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया. यही नहीं मणिपुर में हिंसा हुई. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि इलेक्टोरल बॉण्ड सें मंहगाई बढ़ी. नोटबंदी से गरीबी बढ़ी. खाद की बोरी की चोरी की. अमीरों के लोन माफ किए. किसानों को ख़ुदकुशी पर मजबूर किया. अपराधियों को अपनी पार्टी में शामिल किया.

इन मुद्दों पर भी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी ने लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया. बिना जांच के वैक्सीन लगाई गई. महिलाओं के अंदर सुरक्षा के डर का भाव है. चुनी हुई सरकारें गिराई. राजनीति के फायदे से परिवारों को लड़ाया.

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन्होंने किसानों की हत्या की उन्हें मंत्री बनाये रखा. न्यायपालिका में भी अपनी सेटिंग की. ED-CBI को सरकार बचाने और चलाने के लिए इस्तेमाल किया. विकास और रोजगार के झूठे आंकड़े दिए. लोकतंत्र को मनतंत्र बनाया. सरकार पर अखिलेश का हमला यहीं नहीं रुका. उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी योजना लाई गई. चीन भारत की जमीन दबा रखा है. सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता इस बार गांधी जी की तरह करो और मरो के फॉर्मूले पर अपना बलिदान देने को तैयार है. 140 करोड़ जनता के आगे भ्रष्ट तंत्र नहीं टिक सकता है.

4 जून को घोषित होंगे नतीजे

लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों की वोीटिंग संपन्न हो चुकी है. अब इंतजार है नतीजों का. 4 जून यानी कल मालूम पड़ जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार आ रही है. पिछले कई महीनों से जारी अलग-अलग पार्टियों के दावों पर भी ब्रेक लग जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.