Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mani Shankar Aiyar Statement: 'पिनराई विजयन फिर बनेंगे CM', मणिशंकर अय्यर के बयान से केरल में सियासी... Website Cookies Alert: 'Accept Cookies' पर क्लिक करना प्राइवेसी के लिए बड़ा खतरा Katihar Fire News: कटिहार अग्निकांड में जलकर राख हुईं 500 दुकानें, राख के ढेर पर रोते दिखे दुकानदार Phalguna Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलना पड़ सकता है भारी न... IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या का कुलदीप यादव पर फूटा गुस्सा, जानें मैदान पर क्या हुआ IND vs PAK: शाहिद अफरीदी का फूटा गुस्सा, बाबर आजम और दामाद शाहीन को टीम से बाहर करने की मांग Ujjain Mahakal Temple: आज दोपहर को होगी भस्म आरती, साल में सिर्फ एक दिन होता है ऐसा, जानें वजह Delhi Weather Update: दिल्ली में बारिश के आसार, राजस्थान में गर्मी; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्...

‘हीरामंडी’ में संजीदा शेख ने पीरियड्स के पहले दिन शूट किया था मुजरा सीन, प्रॉब्लम बताने पर क्रू ने किया था ऐसा बर्ताव

43

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में नजर आ चुकी संजीदा शेख इन दिनों काफी चर्चा में हैं। सीरीज में उनकी वहीदा की भूमिका को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसी बीच संजीदा ने एक इंटरव्यू में मुजरा सीन की शूटिंग को याद करते हुए एक वाक्या शेयर किया और बताया कि उन्होंने अपने पीरियड्स के पहले ये गाना शूट किया था।

संजीदा शेख ने खुलासा किया कि उन्होंने संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ की शूटिंग के दौरान अपना पहला मुजरा सीक्वेंस अपने पीरियड के पहले दिन शूट किया था। एक्ट्रेस ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के लिए अपने पीरियड्स के बारे में स्पष्ट तौर पर बोलना और विचार रखना कितना जरूरी है।

एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में क्रू को बताया तो उन्होंने संजीदा की सहूलियत को देखते हुए शूट भी समय से पहले रैप अप कर दिया।
इंटरव्यू में संजीदा ने कहा, “मैं सेट पर अपने पीरियड्स के बारे में बहुत वोकल रही हूं। मैं उन लोगों में से हूं जिन्हें बात करने में जरा भी झिझक नहीं होती। मैं इस बारे में जाकर अपने डायरेक्टर को भी बोल सकती हूं।”

एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी मां भी वैसी ही हैं। जब उन्हें भी पहली बार पीरियड्स आए थे तो उन्होंने सबसे पहले अब्बा को ये बात बताई थी। अगर मेरी मां वहां नहीं शरमाई तो मुझे डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर और को-स्टार से ऐसा कहने में कैसी झिझक। मुझे लगता है ये बहुत नॉर्मल है। संजीदा ने कहा कि मैं भी पीरियड्स के टाइम पर अनकंफर्टेबल होती हूं और मुझे पहले और दूसरे दिन काफी ज्यादा दिक्कत होती है। लेकिन अगर आप इस बारे में सामने वाले को नहीं बताएंगे तो वो जानेगा नहीं और उसको लगेगा कि आप क्रेंकी हो रहे हैं या चिड़चिड़ा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.