Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

गर्मियों में फंगल इंफेक्शन से हो गए हैं परेशान, ये टिप्स आएंगे काम

55

तेज गर्मी से स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है. इससे न सिर्फ घमौरियां बल्कि पसीने के चलते फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है. जब गर्मी में पसीना ज्यादा आने लगता है तो बैक्टीरिया के साथ-साथ फंगस पैदा होने का खतरा रहता है. इसके चलते त्वचा में इंफेक्शन हो सकती है. गर्मियों में खासतौर पर अपनी स्किन का ध्यान का रखें ताकि फंगल इंफेक्शन न हो.

Web MD के मुताबिक, फंगल इंफेक्शन की वजह से स्किन में रैशेज, सूजन या छाले होने जैसी समस्या हो सकती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो ये स्किन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का कारण बन सकता है.हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू उपाय को फॉलो किया जा सकता है.

हल्दी का करें इस्तेमाल

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकती है. इससे बैक्टीरिया होने का खतरा भी कम हो सकता है. नहाने के समय आप हल्दी का इस्तेमाल करें. एक बाल्टी में पानी भरकर इसमें 1 चम्मच हल्दी डालें. इससे फंगल इंफेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है.

नीम भी फायदेमंद

नीम भी बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन को दूर कर सकती है. इसके लिए आप एक बर्तन में पानी लेकर उसमें 10 से 15 नीम की पत्तियों को डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. इसके बाद नीम वाले पानी से नहा लें.इससे गर्मियों के दिनों में होने वाली स्किन की परेशानी कम हो सकती है.

कपूर का करें प्रयोग

फंगल इंफेक्शन से बचना चाहते हैं तो नहाने के पानी में कपूर को डालकर नहा लें. कपूर संक्रमण से लड़ने में प्रभावी होता है. इसके लिए एक बाल्टी में पानी लेकर उसमें कपूर मिक्स करके नहा लें. इससे भी फंगल इंफेक्शन को दूर करने में मदद मिलेगी.

टी ट्री ऑयल

गर्मियों में फंगल इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा उन लोगों को रहता है, जिनकी स्किन सेंसेटिव होती है. ऐसे में आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फंगल इंफेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.