Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

घटता बढ़ता रहेगा तापमान, कभी ठंडक तो कभी गर्म रहेगा वातावरण

35

इस सप्ताह तापमान मिला जुला रहने वाला है। न भीषण गर्मी सताएगी और न ही ठंडक राहत देगी। कुल मिलाकर वातावरण में कभी गर्मी तो कभी राहत की आस बनेगी। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार की शाम को तेज हवाओं के साथ वर्षा हुई जिससे वातावरण में ठंडक आ गई। तेज आंधी के कारण कई पेड़ की डाल टूटकर जमीन पर आ गई, जिसको लेकर मौसम विशेषज्ञ हुकुम सिंह का कहना है कि इस वर्षा के कारण राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं से गुरुवार को राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि अगले दो दिन तेज हवाओं के साथ आसमान में छाए बादल बूंदाबांदी भी कराएंगे।

जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान भी स्थिर रहेगा। यह असर दो दिन रहने वाला है जिसके बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होगा तो एक बार फिर तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ेगा। जिससे पारा भी बढ़ेगा लेकिन केरल से आगे बढ़ रहे मानसून से हवाओं को मिलने वाली नमी गर्मी से राहत दिलाने का काम जरूर करेगी। शनिवार की अल सुबह गर्म हवाओं ने सुबह सुबह पारा बढ़ा दिया। जिसके कारण सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 35.4 डिग्री पर जा पहुंचा और साढ़े आठ बजे तक 38 डिग्री को पार कर गया।

 

सात दिन के मौसम का पूर्वानुमान

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.