Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे..

59

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे।

इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार रोड़ स्थित सिरपुर तालाब के पास से आरोपी राजपाल सिंह बरनाला , रामू उर्फ़ भूरा भूरिया को पकड़ कर तलाशी लेने पर 6 पिस्टल , 3 कट्टे और 3 जिंदा कारतूस मिले हैं

आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने इन के एक अन्य साथी मयूर को इंदौर के नेहरू नगर से पकड़ा, जिसके कब्जे से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस जब्त किया गया है। पुलिस अब पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.