Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

चरित्र सन्देह में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, शव के किए टुकड़े…

37

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था। शव के कई टुकड़े कर अवशेष अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए थे। पुलिस ने शव के अवशेष में खोपड़ी, एक पांव और सीने की पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक घटना 21 मई की है। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी… बॉडी के अवशेष अरवलिया खंती से बरामद कर लिए गए हैं। निशातपुरा पुलिस ने गुमुशदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

जांच में महिला का शव मिलने के बाद निशातपुरा पुलिस ने सूचना ईटखेडी को दी। एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया की चरित्र संदेह के चलते महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। इसके बाद शव को ऑटो में ले जाकर जलाया गया। बचे अवशेषों को दफनाने की कोशिश की गई। मौके से मिले अवशेषों को डीएनए के लिए भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस पूछताछ में मृतिका के भाई ने बताया की सानिया की मां की मौत 12 साल पहले हो चुकी है। पिता वसीम खान अपनी दूसरी बेटी के साथ रहते हैं। ऐसे में सानिया की परवरिश नानी ने ही की। नानी के घर से ही परेवाखेड़ा में रहने वाले ऑटो चालक नदीम से उसका निकाह 2020 में लॉक डाउन के दौरान हुआ था। शादी के वक्त दहेज में जरूरत के तमाम सामान दिए थे। बावजूद इसके शादी के 5 दिन बाद से ही नदीम ने बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। वह आए दिन उसे घर से निकाल दिया करता था। चरित्र संदेह के चलते कई बार मारपीट कर चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.