Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन, CM का पुतला जलाया..

31

नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले को लेकर युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। बता दें कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन किया। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले में मंत्री विश्वास सारंग पर इल्जाम लगाया है और कहा है कि इस पूरे घोटाले में मंत्री विश्वास सारंग का हाथ है।

प्रदर्शनकारियों ने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विश्वास सारंग के इस्तीफे की मांग की है। इधर पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारी पुतला को जला नहीं पाए और हमने पुतले को बचा लिया , मगर हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

तस्वीर साफ देखी जा सकती है कि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए पुतले को जला रहे हैं और पुलिस उसे जलते हुए पुतले को बचा भी नहीं पाई, ऐसा नहीं था कि पुलिस फोर्स काम था। जितनी तादात में प्रदर्शनकारी थे उससे अधिक तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद था। मगर पुलिस देखती ही रह गई और पुतला जल गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.