Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड...

लिफ्ट देने के बहाने की आदिवासी देवरानी और जेठानी से छेड़छाड़

86

गुरुवार की रात ग्राम दौरार में तीन युवक ग्राम सहसारी की दो आदिवासी देवरानी-जेठानी को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने सुनसान क्षेत्र में ले गए और उनकी साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। इस दौरा शोर सुनकर ग्रामीण आ गए तो आरोपित भाग गए। महिलाओं ने मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहना थाना पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में मोहन पुत्र दीनदयाल जाटव उम्र 22 साल निवासी ग्राम दौरार, अशोक पुत्र अखय सिंह उम्र 20 साल निवासी निवासी सदर और धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र रावत उम्र 20 साल निवासी दीक्षित कालोनी मोहना को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन दो मोटरसाइकिलें भी जब्त कीं। पुलिस आरोपितों को लेकर ग्राम दौरार पहुंची और घटनास्थल का सत्यापन कराकर गांव में उनका जुलूस निकाला गया।

 

बेकाबू मिक्सर मशीन से टकराने से बाइक सवार दंपती की मौत

आंतरी थाना अंतर्गत कल्याणी छीमक रोड पर एक सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना मिक्सर मशीन के टायर निकलने से हुईं। टायर बाइक से जा टकराया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह खंती में जा गिरी। जिससे दोनों पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भितरवार अनुविभाग के गांधीपुर निवासी रणवीर जाटव 35 वर्ष और उसकी पत्नी मीनाक्षी जाटव 30 वर्ष दोनों ग्वालियर की तरफ से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी यह लोग कल्याणी छीमक रोड पर स्थित खेरवाया गांव के पास पहुंचे ही थे कि आगे जा रही एक मिक्सर मशीन का टायर निकल गया और टायर उनकी मोटरसाइकिल से जा टकराया। जिससे मोटरसाइकिल खंती में जा गिरी। जिस कारण दोनों पति-पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.