Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अहिल्यानगर में साईं भक्त की अनूठी श्रद्धा: शिरडी में बाबा को अर्पित की 91 लाख रुपये की सोने-चांदी की... उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों को मिले नए जिलाधिक... दिल्ली में प्रदूषण का कहर जारी: औसत AQI 349 के साथ हवा ‘बेहद खराब’, कई इलाकों में स्थिति गंभीर कर्नाटक के कोडागु में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने 8 महीने के मासूम को सूटकेस में बंद कर लगाया ता... आंध्र प्रदेश के चित्तूर के बुजुर्ग दंपति ने पोती की जान बचाने के लिए ओडिशा में दी अपने प्राणों की आह... बॉलीवुड में बढ़ रहा है छठ पूजा का क्रेज, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 64 साल पहले किस फिल्म में सबसे प... तेलंगाना के विकाराबाद में दिल दहला देने वाली घटना: BCCI अंडर-19 क्रिकेटर नंदिनी ने की आत्महत्या, दो ... हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, गांधी परिवार पर की गई पोस्ट ... छठ पूजा 2026 खरना विशेष: क्यों बनाई जाती है चीनी की जगह सिर्फ गुड़ की खीर, जानें क्या है इसके पीछे क... न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में भारतीय बल्लेबाजी की शर्मनाक असफलता, क्या सिर्फ सपाट पिचों पर कमाल दिख...

तन पर वर्दी, होठों पर देशभक्ति… परफॉर्म करते हुए रिटायर्ड फौजी को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

65

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ एक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देने गए थे. इस दौरान जब वह स्टेज पर वर्दी में परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. स्टेज पर रिटायर्ड फौजी के गिरने के बाद भी लोग इसे परफॉर्मेंस समझते रहे और तालियां बचाते रहे. जब मंच पर करीब एक मिनट तक वह पड़े रहे तो लोगों ने उन्हें जाकर देखा. हालत ठीक नहीं होने पर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पूरी घटना इंदौर के फूटी कोठी की बताई जा रही है जहां पर योग क्षेत्र में काम कर रही एक संस्था ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था. इसी कार्यक्रम में रिटायर्ड सैनिक बलजीत भी अपनी टीम के साथ परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे. बलजीत ज्यादातर इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी टीम के साथ जाकर देशभक्ति जगाने वाली परफॉर्मेंस देते थे. बलजीत इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रहते हैं.

देशभक्ति गीतों पर चल रही थी परफॉर्मेंस

योग कार्यक्रम के दौरान कई लोग हॉल मे बैठे थे और बलजीत यहां पर परफॉर्मेंस दे रहे थे. कार्यक्रम में कई देशभक्ति की गीतों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए. जिनमें मेरी आन तिरंगा है, वंदे मातरम.. जैसे देशभक्ति गीत शामिल रहे. जब बलजीत मंच पर एक फौजी की यूनिफॉर्म पहने हुए देशभक्ति के गीत पर परफॉर्म कर रहे थे उसी वक्त उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वह मंच पर ही गिर पड़े.

लोगों ने समझा कर रहे थे परफॉर्म

जब बलजीत मचं पर हार्ट अटैक की वजह से गिर पड़े तो लोगों को लगा कि वह परफॉर्म ही कर रहे हैं और मंच पर गिरना उसी का एक पार्ट है. जिसके बाद लोग और जोर-जोर से तालियां बजाने लगे. वहीं मंच के नीचे उनका एक अन्य साथी भी मौजूद था जिसके हाथ में तिरंगा झंडा था. जब बलजीत ने थोड़ी देर तक कोई मूवमेंट नहीं किया तो उसके साथियों ने जाकर चेक किया. बलजीत बेसुध पड़े हुए थे.

हॉस्पिटल ले जाते हुए मौत

बलजीत को तुरंत उनके साथियों ने पास ही के एक हॉस्पिटल पहुंचाया. डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरु करने की तैयारी की लेकिन तब तक बलजीत की मौत हो चुकी थी. डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि संभवतः बलजीत की मौत साइलेंट अटैक की वजह से हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.