Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मामा बना भांजी का क्राइम पार्टनर, शादी की चाह रखने वाले 17 साल बड़े प्रेमी की कर दी हत्या

25

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के हत्या की साजिश मुहबोले मामा के साथ मिलकर की. प्रेमी के मौत के बाद पुलिस ने जब तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ और सबकुछ साफ-साफ हो गया. युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.

25 साल की युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी. शिवपुरी में उसकी मुलाकात 42 साल के शख्स होती है और दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो जाती है. दोस्ती से बात बढ़कर प्यार तक पहुंच जाती है और शख्स युवती से शादी की बात कहने लगता है, लेकिन युवती उससे शादी नहीं करना चाहती थी.

प्यार में किया लाखों रुपए खर्च और मिला धोखा

वासुदेव को रामबाई से प्यार हो गया वह रामबाई से शादी करना चाहता था. इसके लिए उसने कई बार रामबाई से बात की, लेकिन उसने शादी करने से मना कर दिया. शादी से मना करने के कारण दोनों के बीच कुछ भी सही नहीं चल रहा था. वासुदेव, रामबाई को सभी जगह बदनाम करने लगा. इस बात से परेशान होकर रमाबाई ने अपने मुहबोले मामा के साथ मिलकर उसके हत्या की साजिश रच डाली. पुलिस के मुताबिक, मृतक की लाश पिपरसमा अंडर ब्रिज के नजदीक कच्ची सड़क के पास मिली थी. उसकी हत्या चाक़ू मारकर बेरहमी से की गई थी.

हत्या की एक रात पहले वासुदेव ने अपने भतीजे को फोन करके बताया कि वह रामबाई के साथ शराब पी रहा है. वासुदेव के घरवालों का आरोप है कि वासुदेव रामबाई के प्यार में इतना अंधा था कि उसने घर का ट्रैक्टर बेच दिया और लाखों रुपए रामबाई को दे दिए. वासुदेव अपने वेतन का पैसा भी रामबाई को दे दिया करता था. पुलिस के मुताबिक, प्रेमिका रामबाई ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.