Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व... Bilaspur City Bus Service: जनवरी से शहर में शुरू होगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 15 रूटों पर ह... दुनियाभर में छाया Apple का जादू: लेकिन क्या आप जानते हैं iPhone में 'i' का असली मतलब? Pitru Paksha 2026 Ashtami: अष्टमी श्राद्ध पर नारियल और तिल के तेल का प्रयोग क्यों है वर्जित? जानें न... Blood Cancer Diagnosis: सीबीसी टेस्ट, बायोप्सी या बोन मैरो? जानें ब्लड कैंसर की सटीक जांच और आधुनिक ... Salman Khan Maatrubhumi Release: गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सरकार से मिली हरी झंड...

ससुर ने बहू के नाम की संपत्ति, पति से हुआ विवाद… पेंचकस से घोंपकर पत्नी को मार डाला

31

उत्तर प्रदेश के मेरठ में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी. पत्नी को उसके ससुर से मिली रकम पर आरोपी पति की नजर थी. आरोपी पत्नी से रकम हड़पना चाहता था. घर के खर्चों को भी लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के भेजा है.

मृतक महिला के मायके वालों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा किया. उन्होंने मृतका के ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी पुलिस हिरासत में हैं. घटना मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति विहार की है. जयभीमनगर के रहने वाले ललित वर्मा की शादी मेडिकल थाना के गांव कमालपुर निवासी प्रीतम सिंह जाटव की बेटी दीपा से दस साल पहले हुई थी.

रात में पेंचकस से कर दी हत्या

आरोपी ललित एक निजी नर्सिंग होम में एंबुलेंस चालक है. शादी के बाद दोनों के बीच खर्चे को लेकर विवाद होता रहता था. बुधवार की रात करीब 2 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया. गुस्से में आकर ललित ने दीपा के साथ मारपीट कर दी. आरोपी ने ताव में आकर घर में रखे पेंचकस से पत्नी पर वार कर दिया. उसने एक के बाद एक कई वार कर उसकी हत्या कर दी.

मृतका के परिजनों ने किया हंगामा

आरोपी ललित ने जिस वक्त पत्नी की हत्या की उस दौरान घर में उसके दोनों बच्चे सो रहे थे. शोर शराबा सुनकर वह जाग गए. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दीपा की मौत की खबर से उसके मायके में हड़कंप मच गया. मृतका के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंच कर हंगामा कर दिया. उन्होंने मृतका के ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.