Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

खूब फोटोग्राफी की, पूरी पेमेंट भी ली… जब शादी के फोटो-वीडियो मांगे तो तलवार लेकर दौड़ा लिया फोटोग्राफर

43

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवक के पीछे एक दूसरा युवक तलवार लेकर दौड़ता नजर आ रहा था. लगभग एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में आगे दौड़ रहे युवक की स्पीड इतनी तेज थी कि अगर वह थोड़ा भी रुकता तो तलवार लेकर दौड़ रहा युवक उसके टुकड़े-टुकड़े कर सकता था.

वायरल हो रहा है वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है लेकिन रात के समय का वीडियो होने के कारण कोई यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर यह किस क्षेत्र का है. लेकिन शाम तक इस वीडियो को लेकर थाना माधव नगर में एक शिकायत पहुंची और उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर लिया है.

फोटो-वीडियो देने के बहाने बुलाया

बताया जाता है कि थाना माधव नगर के अंतर्गत आने वाले उदयन मार्ग में कल रात 12 बजे जब वल्लभनगर क्षेत्र में रहने वाला जितेंद्र आंजना कंचनपुरा में रहने वाले फोटोग्राफर रोहित और एक अन्य शख्स के बुलाने पर नालंदा स्कूल के पास पहुंचा. रोहित और प्रतीक ने जितेंद्र को फोटो वीडियो देने के बहाने यहां बुलाया था, इसीलिए जितेंद्र ने जाते ही फोटो वीडियो मांगे. इस बात पर रोहित नाराज हो गया और उसने तलवार निकाल ली.

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

अचानक रोहित को अपनी और तलवार लेकर आता देख जितेंद्र पहले तो डर गया लेकिन उसने अपनी जान बचाने के लिए तुरंत दौड़ लगा दी जिसके कारण ही उसकी जान बच पाई. बताया जा रहा है कि जितेंद्र को धमकाने और उसके पीछे तलवार लेकर दौड़ने की यह पूरी घटना क्षेत्र मैं स्थित एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद जितेंद्र थाना माधव नगर पहुंचा और उसने रोहित के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आवेदन देते हुए यह सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिखाया. इस पर पुलिस ने रोहित और प्रतीक के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

फोटो न देने पर हुआ विवाद

जितेंद्र आंजना ने पुलिस को बताया कि विवाद का मुख्य कारण कुछ दिनों पहले उसके घर में हुए एक शादी समारोह के फोटो और वीडियो ना देना है. जितेंद्र ने बताया कि शादी समारोह में फोटो और वीडियो लेने के लिए रोहित को बुलाया गया था. रोहित ने शादी के दौरान खूब फोटो खींचे, वीडियो बनाई और इसकी एल्बम बनाने के नाम पर पूरा रुपया भी ले लिया, लेकिन अब तक ना तो शादी के फोटो उपलब्ध करवाए और ना ही वीडियो. बस इन्ही फोटोज और वीडियो को लेकर वह रोहित से बार-बार बात करता था लेकिन वह फोटो वीडियो देना ही नहीं चाहता था. कल रात भी रोहित ने फोटो वीडियो देने के नाम पर ही जितेंद्र को उदयन मार्ग पर बुलाया और यहां उस पर धोखे से हमला करने का प्रयास किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.