Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

52 डिग्री पारे के बीच मौसम ने ली करवट, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

52

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तापमान 52 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. बुधवार को दिल्ली में दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है. दोपहर बाद काले बादल छाने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है.

दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर इलाके में तापमान 52.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. दोपहर बाद मौसम बदलने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में शाम को झमाझम बारिश भी हो गई. इसके साथ ही दिल्ली का मौसम ठंडा हो गया है.

मानसू़न की दस्तक

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अगले 24 घंटों के दौरान केरल में मानसून आ सकता है. इस दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ भागों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. मानसून की शुरुआत के साथ ही लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी.

50 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान

राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है. बढ़ते तापमान के साथ ही लू (Heatwave) के थपेड़े भी चल रहे हैं. बुधवार को हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है. राज्य के 8 जिलों का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार दर्ज किया गया है.

भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़ गई है. यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बिजली की कटौती भी शुरू हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.