Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुराने अंदाज में लौटे इमरान हाशमी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल: 'गनमास्टर जी9' ने महज 2 दिनों में कमा... गृह मंत्री अमित शाह ने पोती की जिद पर सिनेमाघर में देखी फिल्म 'रामायण': निर्माता नमित मल्होत्रा ने स... क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक कीवी टीम ने बनाई ... भीलवाड़ा में जहाजपुर विधायक और एसपी के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल: उपप्रधान चुनाव के दौरान पुल... बढ़ती महंगाई पर लगाम कसने के लिए इस हफ्ते आ सकती है RBI की मौद्रिक नीति: बेंचमार्क रेपो रेट में 25 आ... दिल्ली-एनसीआर में बसाया जाएगा नया शहर 'न्यू नोएडा': दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर तैया... चेन्नई में इंडिया गठबंधन के दिग्गजों की एमके स्टालिन से अहम मुलाकात: एक घंटे तक चला मंथन, राहुल गांध... संभल में राज्यसभा सांसद के बेटे के रिसेप्शन में बड़ी वारदात: पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की कटी ज... नई दिल्ली के भारत मंडपम में भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी का समापन: पीएम मोदी ने तंज कसते हुए की 'नाराज... सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव...

खुदकुशी से पहले दुष्कर्म के आरोपित ने बनाया वीडियो- लड़की और उसके परिवार पर लगाया प्रताड़‍ित करने का आरोप

58

 टीकमगढ़। दुष्कर्म के आरोपित का फांसी लगाकर जान देने से पहले का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जो खरगापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस मामले की अब जांच भी शुरू हो गई है। इसके पहले आरोपित के स्वजनों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए थे, लेकिन अब वीडियो सामने के आने के बाद जांच बढ़ती जा रही है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार को पिपरा बिलारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय मूरत यादव का शव उसके घर से 200 मीटर दूर कटहल के पेड़ पर लटका मिला था। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। इसके पहले 19 मई को खरगापुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मूरत यादव को हिरासत में लिया था।

थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस को चकमा देकर वह फरार हो गया था। इसके बाद टीकमगढ़ पुलिस ने मूरत की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला और बाद में उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला था।

जबकि इस मामले में पुलिस अभिरक्षा से भागने के बाद एसपी रोहित काशवानी ने प्रधान आरक्षक आदर्श मुनि त्रिपाठी और आरक्षक मुकेश अहिरवार को लाइन अटैच कर दिया था।

अब वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में मूरत जेल नहीं जाने के साथ ही लड़की व उसके स्वजनों पर जमीन उसके नाम करने के साथ ही पैसों की मांग करने का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो में उसने मुख्यमंत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की और उसके स्वजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीओपी राहुल कटरे का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.