Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्रों और अभिभावकों से कहा-करें स्कूल मैनेजमेंट से चार सवाल

41

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने छात्र और अभिभावक से कहा कि स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें। 25 जनवरी 2018 से राज्य शासन ने फ़ीस वृद्धि के पैमाने तय कर दिये थे। अपने हक के लिए सवाल करें। किसी को भी अपनी गाड़ी कमाई पर डाका डालने का मौक़ा न दें।

अपने हक के लिए करें सवाल

 

स्कूल मैनेजमेंट से कुछ सवाल करें कि आपने आडिट रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की है? आपकी वार्षिक प्राप्तियों का आधिक्य कुल प्राप्तियों के 15% से कम है? आपने औचित्य सहित फ़ीस वृद्धि की सूचना सत्र प्रारंभ होने के 90 दिवस की अवधि में दे दी है? व आपने 10% से अधिक फ़ीस वृद्धि के लिये सक्षम स्वीकृति ज़िला कलेक्टर या राज्य शासन से प्राप्त कर ली है? यदि स्‍कूल वालों का जवाब नहीं हो तो किस हक़ से हमारी जेब हल्की कर रहे हो?

 

स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों की होगी जांच

 

लगभग जिले के 1000 से ज्यादा स्कूलों में फीस,किताबें और स्टेशनरी में की जा रही मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई के बाद अब प्रशासन कार्रवाई को और विस्तार देने में जुट गया है. स्कूलों में राइट टू एजुकेशन के तहत होने वाले एडमिशन में कई तरह की शिकायत सामने आई है. इसके बाद इस पूरी प्रक्रिया को भी जांच में लेने की तैयारी है।

 

फीस में की मुनाफाखोरी में गिरफ्तार 20 लोगों से पूछताछ

 

फीस में की मुनाफाखोरी में अब तक गिरफ्तार किए गए 20 लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इस पूरे मामले में 51 लोगों को आरोपी बनाया गया है इनमें 31 की तलाश भी की जा रही है.अब तक की पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. इनमें मुख्य तौर पर कई स्कूलों ने किताब प्रकाशनों से पुरानी किताबों को कोर्स में जोड़ा गया. वही पुस्तक विक्रेताओं को मुफ्त में उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद उन्होंने इसे एमआरपी पर अभिभावकों को बेच दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.