Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

डंडे से पीट पीटकर युवक की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

22

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ के ग्राम कुकुरमुड़ा में नागपुर से अपने घर आये युवक की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। वारदात को गांव के ही किसी युवक ने अंजाम दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। खैरागढ़ थाना के पुलिस अधिकारियों ने मध्यरात्रि में ही घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव का पंचनामा किया। मामले में विवेचना जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ लाया गया है।

घटना रविवार देर रात की है। जहां बाजार अतरिया के समीप ग्राम कुकुरमुडा में 24 वर्षीय युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मृतक गणेश निषाद 24 साल जो कि नागपुर में रहता था पिछले कुछ दिन से कुकुरमुड़ा गांव में घर आया हुआ था।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल रात 26 मई को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा डंडे से पीट-पीट कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आ रहा है। बहरहाल पुलिस ने बॉडी को पंचनामा बनाकर मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना है यह है कि हकीकत में यह हत्या किसने की है।

ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने गांव के ही एक युवक को मृतक को डंडे से मारते हुए है,  लेकिन जिस युवक ने डंडे से वार किया है उसके द्वारा धमकी दी गई है कि यदि किसी ने पुलिस को बताया तो उसकी भी जान से मार देगा। इस वजह से कोई बयान देने को तैयार नहीं हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.