Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध...

भतीजे ने खाया जहर, तो चाची ने फांसी लगाकर दी जान; रुह कंपा देगा कानपुर का ये सुसाइड केस

74

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भतीजे ने चाची के लिए जहर खाकर जान दे दी. यह घटना चाची और भतीजे के पवित्र रिश्ते को शर्मचार करने वाली है. कानपुर में चाची और भतीजे के पवित्र रिश्ते में पहले प्यार और फिर अवैध संबंध के सामने की बात सामने आई. भतीजा अपनी चाची से मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन उन दोनों के अवैध संबंध की बात गांववालों को पता चल जाने के कारण चाची ने मिलने से मना कर दिया.

भतीजा इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने बाजार में सामान खरीदने गई चाची को मार्केट में जमकर पीट दिया. पीटने के बाद जहर खाकर वह खेत की ओर चला गया, जहां उसकी मौत हो गई. बाद में युवक के मौत की सूचना मिलने के बाद चाची ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. दोनों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. दोनों के अवैध संबंध होने की बात पूरे गांव में फैल चुकी थी.

प्रेमी के मौत को नहीं बर्दाश्त कर पाई चाची

युवक अपनी पत्नी और पांच बेटों के साथ रहता है. पड़ोस में ही उसके बड़े भाई का परिवार भी रहता है. पीड़ित युवक के मुताबिक, शुक्रवार शाम वह मजदूरी करने अपने शहर गया हुआ था. शाम को उसकी पत्नी बच्चों के कपड़े खरीदने के लिए सचेंडी बाजार गई हुई थीं. इसी दौरान उसका 35 साल का भतीजा आया और बीच बाजार में अपनी चाची की पिटाई कर दी.

इसके बाद भतीजे ने खुद की जान देने का फैसला लिया. पिटाई के बाद भतीजा जहरीला पदार्थ खाकर खेतों में चला गया. इसके बाद उसकी मौत हो गई और शव खेत में पड़ा मिला. शाम को लौट कर आए पति को पत्नी ने आप बीती बयां की, जिसके बाद पति ने भतीजे की तलाश शुरू हुई. बाद में पता चला कि भतीजे ने जहर खा कर अपनी जान दे दी है. उसका शव खेत में पड़ा मिला है. जैसे ही इस बात की जानकारी चाची को मिली तो उसने भी जान देने का मन बना लिया और भतीजे की मौत की जानकारी के मिलने के बाद अगले दिन तड़के सुबह चाची ने भी दुपट्टे से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.