Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब... Bokaro News Today: MMDR कानून और 450 रु. सेस पर बोले बाबूलाल मरांडी; 'कोयला महंगा हुआ तो बर्बाद हो ज... Jharkhand Congress News: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को प्रदेश कांग्रेस का शो कॉज नोटिस; 3 दिनों में म... Ranchi Health Infrastructure Update: 104 डिग्री बुखार में भी आयुर्वेद सम्मेलन पहुंचे स्वास्थ्य मंत्र... Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ...

चेहरे को बेदाग और निखरा बना देगी ये एक जड़ी-बूटी, जान लें कैसे करें इस्तेमाल

52

चेहरे को ग्लोइंग बनाने और रंगत निखारने के लिए मार्केट में अनगिनत प्रोडक्ट मौजूद हैं, हालांकि आयुर्वेद में बताई कुछ जड़ी-बूटियां ऐसी हैं जो आपकी सेहत से लेकर बालों और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है मंजिष्ठा, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए औषधि की तरह किया जाता है. मंजिष्ठा त्वचा संबंधी समस्याओं से भी निजात दिलाती है और आपकी त्वचा को हेल्दी बनाकर चमक लाने में हेल्प करती है.

आयुर्वेद में मंजिष्ठा के अनगिनत फायदे बताए हैं. ये जड़ी-बूटी खून को साफ करने में मदद करती है, जिससे आपकी पूरी सेहत के साथ ही त्वचा को भी फायदा मिलता है. फिलहाल जान लेते हैं कि स्किन केयर में इसका इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

मंजिष्ठा से त्वचा को क्या फायदे मिलते हैं?

त्वचा पर मंजिष्ठा को अप्लाई करने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और चेहरे में निखार आता है. इसके अलावा मंजिष्ठा के इस्तेमाल से आप त्वचा पर होने वाली सूजन, लालिमा, हाइपरपिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा पा सकती हैं और आपका चेहरा यंग बना रहता है.

मंजिष्ठा और शहद का बनाएं मास्क

एक चम्मच मंजिष्ठा का पाउडर ले लें और उसमें शहद मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक अप्लाई करें और करीब 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ करें. ये फेस मास्क चेहरे का ग्लो बढ़ाने के साथ ही स्किन कॉम्प्लेक्शन में सुधार करता है.

मंजिष्ठा और योगर्ट फेस मास्क

एक चम्मच योगर्ट लेकर इसमें इतनी ही मात्रा में मंजिष्ठा का पाउडर मिला लें और मिक्सी में डालकर ब्लेंड करें. इससे एक क्रीमी पेस्ट बन जाएगा. अब इसे चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें. ये मास्क स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाता है. मंजिष्ठा के वैसे तो कोई साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते हैं, फिर भी इसे अप्लाई करने से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.