Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

काम पर क्यों नहीं जाते? पत्नी ने कसा तंज तो पति ने चेहरे पर फेंका तेजाब, फिर खुद खाया जहर

54

कहते हैं की एक दूसरे पर भरोसा करने के लिए और जीवनभर साथ चलने के लिए कई बार एक पल ही काफी होता है और कई बार सालों का प्यार और साथ भी कम पड़ जाता है. शादी के 25 साल भी इस बात की तस्दीक नहीं कर सकते की दो लोग एक दूसरे के साथ खुश हैं. एक ऐसा ही मामला सामने आया यूपी के संभल से जहां एक पति ने अपनी पत्नी के ऊपर तेजाब फेंक दिया और फिर खुद जहर खा लिया.

ताज्जुब की बात ये है की पति-पत्नी का शादी को 25 साल से ज्यादा हो चुके थे. दोनों के जवान बच्चे हैं. हादसे के बाद पत्नी जहां जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है तो वहीं पति ने आत्महत्या कर ली. जवान बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. पत्नी का शरीर लगभग 60% जल गया है. पति ने पत्नी पर तेजाब डाला जिसके बाद उसकी हालत देखकर वह डर गया. फिर आरोपी ने जहर खा लिया.

दोनों में था घरेलू विवाद

पत्नी की हालत देखकर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां से उसको जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. आरोपी पति का नाम रिजवान था. यह पूरी वारदात सदर कोतवाली के नई सराय की है. यहां के रहने वाले रिजवान ने अपनी पत्नी के ऊपर एसिड फेंक दिया और जहरीला पदार्थ खाकर खुद अपनी आत्महत्या कर ली. पति का पत्नी फरजाना से घरेलू विवाद चल रहा था, लेकिन थमने के बजाय दंपती में विवाद बढ़ता ही चला गया.

बोतल में लाया एसिड और चेहरे पर उडेल दिया

फरजाना डॉक्टर से दवा लेने जाने के लिए घर से निकल रही थी तभी रिजवान घर आ गया. पास पहुंचते ही रिजवान ने पत्नी फरजाना पर बोतल में लाया गया एसिड उड़ेल दिया. एसिड के शरीर पर गिरने से फरजाना गंभीर रुप से झुलस गई. चीखती-चिल्लाती फरजाना दौड़कर अपने जेठ अरमान के घर पहुंची. आनन-फानन में अरमान ने उपचार के लिए फरजाना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. हालत इतनी बुरी थी की अस्पताल लाते समय तेजाब से अरमान के कपड़े तक जल गए. इस घटना के एक घंटे बाद रिजवान ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजनों ने उपचार के लिए रिजवान को भी जिला अस्पताल पहुंचाया

पीड़िता के भाई ने दर्ज करवाया मामला

सदर सीओ संभल अनुज कुमार चौधरी हादसे की खबर लगते ही जिला अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर रिजवान और फरजाना को हायर सेंटर रेफर कर दिया लेकिन इसी बीच रिजवान की मौत हो गई. कोतवाली प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि फरजाना के भाई की तहरीर पर फरजाना के पति रिजवान, ननद राना, शाहना और देवर अंजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.