Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गूगल मैप से चलने वाले हो जाएं अलर्ट, आंखों को खोल देगा ये हादसा

19

दक्षिण केरल जिले में कुरुप्पनथारा के पास एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करने की वजह से एक खतरनाक हादसा सामने आया है. हैदराबाद से केरल घूमने आया एक पर्यटक ग्रुप अपने वाहन समेत गहरे पानी में डूब गया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि पर्यटकों को तो बचा लिया गया है लेकिन उनकी गाड़ी पानी में डूब गई. घटना शुक्रवार देर रात की है जब एक महिला समेत चार सदस्यीयों का ग्रुप अलाप्पुझा की तरफ जा रहा था.

ग्रुप के लोगों ने बताया कि जिस सड़क पर वो सफर कर रहे थे उस पर भारी बारिश की वजह से नाले का पानी इकट्ठा हो गया था. चूंकि पर्यटक इस जगह को जानते नहीं थे, सड़कों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, इसलिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल करके सफर कर रहे थे और गूगल मैप्स का इस्तेमाल करने की वजह से ही वो गाड़ी समेत गहरे पानी में चले गए.

ड्राइवर ने बताया कैसे हुआ हादसा

ड्राइवर ने बताया कि उसको समझ नहीं आया कि वो गाड़ी लेकर गहरे पानी में जा रहे हैं, उन्हें लगा की यह एक रोड है जिसमें बस पानी भरा है. ड्राइवर ने बताया कि भारी बारिश की वजह से वो सिर्फ 10 किमी की स्पीड पर गाड़ी चला रहे थे. उन्होंने बताया कि जब हमें एहसास हुआ कि गाड़ी डूब रही है हम घबरा गए और गाड़ी की खिड़की से बाहर निकल कर हम ने अपनी जान बचाई.

पहले भी हुई दो की मौत

पास की पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिशों के कारण पर्यटकों को बचा लिया गया, लेकिन उनका वाहन पूरी तरह से पानी में डूब गया. कडुथुरुथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, गाड़ी को बाहर निकालने की कोशिश जारी हैं. केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है. पिछले साल अक्टूबर में दो युवा डॉक्टरों की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. सफर के दौरान कथित तौर पर गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण यह कार एक नदी में गिर गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.