Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

200 साल पुरानी परंपरा… खेत में जलाते हैं चूल्हा, सिर्फ एक दिन होता है ये रहस्यमयी अनुष्ठान

36

राजस्थान के धौलपुर में एक ऐसा गांव है, जहां के लोग एक दिन घर की रसोई में खाना नहीं बनाते हैं. इसके लिए गांव वाले घर से बाहर खेत में जाते हैं, वहां सभी सामान ले जाकर चूल्हा जलाकर खाना बनाते हैं. गांव में यह परंपरा सालों से चली आ रही है. गांव वालों को भरोसा है कि ऐसा करने से वह किसी भी तरह की आपदा से सुरक्षित बचे रहेंगे.

लुहरी गांव में इस रीति-रिवाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव के युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं. गांव के सभी परिवार इस भीषण गर्मी की धूम में खेतों में जाकर खीर-पूड़ी, हलवा बनाते हैं और सभी मिलकर खाते हैं. गांव वाले इसके लिए पूजा करते हैं और बाद में खेतों में बनाए गए भोजन को प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं. गांव की ओर से किए गए इस आयोजन में गांव से बाहर के लोग भी शामिल होते हैं. 200 साल पुरानी मान्यता को गांव में आए एक बाबा के कारण मानते हैं.

प्राकृतिक आपदा से मिलेगी राहत

चिलचिलाती धूप में भी यह आस्था सालों से बने रहने के पीछे गांव वालों का भरोसा है. ऐसी मान्यता है कि गांव में 200 साल पहले एक बाबा आए थे. बाबा ने कहा था कि अगर गांव के सभी लोग अगर एक दिन अपनी रसोई से बाहर खाना बनाकर सभी जरूरत मंद को खाना खिलाएंगे तो यह गांव सभी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहेगा. गांववाले वैशाख महीने के अंतिम सोमवार को घरों से बाहर निकलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.