Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा की जीत के लिए की पूजा अर्चना

34

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बाबा महाकाल से भाजपा की सर्वत्र विजय की कामना की है। बाबा की कृपा रहेगी तो सब जगह विजय मिलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर देहरी से दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनसे पूजन कराया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर महंत विनीत गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आया हूं। बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे हम सब पर कृपा दृष्टि बनाए रखें। सबको सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे हम अपने दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन कर सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.