Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

बंगाल में साइक्लोन ‘रेमल’ मचा सकता है बड़ी तबाही, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

37

बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान विकसित हो रहा है जिसकी वजह से मौसम विज्ञानियों की चिंताएं बढ़ गईं हैं. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता और टतीय पश्चिम बंगाल के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह चक्रवाती तूफान पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट पर पहुंच सकता है. इस चक्रवाती तूफान को ‘रेमल’ नाम दिया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को यह साइक्लोन पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट को 120 किलोमीटर/ घंटे की तरफ्तार से हिट कर सकता है. पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में भी भारी बारिश और तेज रफ्तार हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिम बंगाल के ज्यादातर कोस्टल इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. 26 मई को ऑरेंज अलर्ट पर इन क्षेत्रों को रखा गया है.

वहीं इन इलाकों में रहने वाले मछुआरों को मौसम विभाग ने 23 तारीख से ही समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. 23 से लेकर 27 मई तक मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की ओर से वार्निंग राज्य सरकार और केंद्र सरकार के लिए भेज दी गई है. इनके अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के लिए भी यह वार्निंग मेल भेजा गया है. वहीं सरकार भी इस आसमानी आफत से निपटने के लिए तैयारियों में लग गई है. प्री साइक्लोन वॉच शुरू की गई है.

खतरनाक होगा साइक्लोन

मौसम विभाग के अनुसार यह साइक्लोन बहुत ज्यादा स्पीड से तट पर टकरा सकता है. इससे तटीय इलाकों में भीषण तबाही भी संभव है. मौसम विभाग के अनुसार तूफान जब तट से टकराएगा उस वक्त रेमल की स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है. वहीं समुद्र में भी ऊंची-ऊंची लहरें देखने को मिल सकती है. इससे तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को नुकसान संभव है. इसलिए मौसम विभाग ने इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी है.

कहां बन रहा तूफान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश से सात किलोमीटर ऊपर कम दबाव बन गया है जिसकी वजह से यह तूफान बना है. यह 24 मी को चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ सकता है. फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर यह चक्रवात तूफान में तब्दील हुआ तो यह पश्चिम बंगाल और बंग्लादेश की ओर बढ़ सकता है हालांकि अभी लैंडफॉल कहां होगा यह तय नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.