Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

मंथन से बदलेगी कांग्रेस की किस्मत ! 4 जून के बाद कुछ बड़ा करने की तैयारी में जीतू पटवारी

61

एमपी में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद विधानसभा और नगरीय निकायों की तैयारी में जुट जाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय में साढ़े तीन घंटे लोकसभा चुनावों की समीक्षा की,  उन्होंने बैठक में कहा कि सरकार ने शासन प्रशासन का जमकर इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया का भाजपा ने गलत उपयोग किया। जाति धर्म के आधार पर भाजपा ने चुनाव में लोगों को बांटने का काम किया। भाजपा ने अहंकारी कैंपेन चलाया। बीजेपी ने लोगों को डराया और खुद के पक्ष में मतदान करवाने की कोशिश की। बीजेपी ने चुनाव में जमकर धन बल का उपयोग किया। 4 जून को चौकने वाले परिणाम आएंगे।

4 जून से एक्टिव मोड पर कांग्रेस

बीजेपी पर आरोप तय किए जाने के बाद कांग्रेस की अगली रणनीति पर चर्चा हुई, जिसमें पार्टी ने फैसला लिया है कि 4 जून के तुरंत बाद कांग्रेस आने वाले चुनाव की तैयारी में जुट जाएगी, 15 जून से मंथन कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी,  जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस की मजबूती के लिए मंथन करेंगे। वहीं भितरघात करने वालों को लेकर भंवर जितेंद्र सिंह बोले कि भितरघात करने करने वाले सभी लोग चले गए। लोकसभा चुनाव में अभी खिलाफत करने वाले चले गए, जिससे हम सब खुश है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के परिणाम के पहले संगठन की बड़ी बैठक बुलाई, जो तीन घंटे से ज्यादा चली, इसमें शामिल हुए लोकसभा प्रत्याशियों से सुझाव लिए गए, जो कि चुनाव से जुड़े हुए रहे। वही बैठक में कांग्रेस प्रत्याशियों का मैदान में डटकर मुकाबले करने की भी जमकर तारीफ हुई, चुनावों की तैयारी कांग्रेस ने 5 जून से शुरू कर दी है, 15 जून मंथन कार्यक्रम शुरू किया जायेगा, जो कि ब्लॉक स्तर से शुरू होगा।

संगठन को मजबूती गांव से मिलेगी

कांग्रेस अपना संगठन मजबूत करने के लिए गांवों की तरफ रुख कर रही है, जिसमें सरपंच और आम लोगों से सलाह ली जाएगी, उसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि संगठन को कैसे मजबूत किया जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.