Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ ये नया गेमिंग फोन, फीचर्स हैं जबरदस्त

53

इनफिनिक्स ने मिड-रेंज सेगमेंट में धमाल मचाने के लिए Infinix GT 20 Pro स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. ये नया स्मार्टफोन GT Verse का हिस्सा है और इस फोन को उन स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरत को देखते हुए उतारा गया है जो गेमिंग करने के शौकीन हैं.

फोन के साथ कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए फ्री गेमिंग किट भी ऑफर कर रही है. अहम खासियतों की बात करें तो फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 45 वॉट फास्ट चार्जिंग, दमदार बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है. आइए जानते हैं इस फोन में मिलेंगे कौन-कौन से खास फीचर्स और कितनी है इस फोन की कीमत?

Infinix GT 20 Pro Specifications

  • सॉफ्टवेयर: फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित XOS14 पर चलता है. फोन को तीन सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स और दो सालों तक एंड्रॉयड अपडेट मिलते रहेंगे.
  • प्रोसेसर: इस इनफिनिक्स फोन में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 4nm पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 अल्टीमेट प्रोसेसर दिया गया है.
  • स्क्रीन: फोन में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है. 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के अलावा इस फोन में 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट भी मिलता है.
  • बैटरी क्षमता: फोन में 5000 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है जो 45 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.
  • कैमरा सेटअप: रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलेगा.

Infinix GT 20 Pro Price in India

कंपनी ने इस लेटेस्ट इनफिनिक्स फोन के दो वेरिएंट्स उतारे हैं, 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज. 8 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 12 जीबी वाले मॉडल की कीमत 26,999 रुपये है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.