Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा

23

वॉट्सऐप आजकल सभी के फोन में मिल जाता है, वॉट्सऐप पर यूजर्स की सुविधा के लिए हर दिन कोई ना कोई नई अपडेट आती रहती है. एंड्रॉइड यूजर्स तो पहले से लंबे वीडियो स्टेटस पर लगा रहे हैं लेकिन आओएस यूजर्स इस फीचर का फायदा नहीं उठा पा रहे थे. लेकिन अब कंपनी iOS पर भी लंबे वीडियो को स्टेटस पर पोस्ट करने के फीचर की टेस्टिंग कर रही है. कंपनी “24.10.10.74” बीटा वर्जन में इस फीचर को शुरू कर रही है, जिससे यूजर्स एक मिनट तक के वीडियो अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर अपलोड कर सकेंगे.

वॉट्सऐप स्टेटस पर लंबे वीडियो

WABetaInfo के मुताबिक, ये एन्हांसमेंट फिलहाल कुछ सलेक्टेड बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू किया जा रहा है. लेकिन आने वाले हफ्तों में बाकी यूजर्स भी इस फीचर का फायदा उठा सकेंगे. नए अपडेट के लिए आपको नया वर्जन अपडेट करना होगा. इसके लिए आपको अपने ऐप को टेस्ट फ्लाइट के जरिए अपडेट रखना होगा . एपल ऐप स्टोर से आप अपना ऐप अपडेट कर सकते हैं. अपडेट के बाद आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लंबे वीडियो अपलोड कर सकेंगे और और एक ही स्टेटस अपडेट में ज्यादा कंटेंट शेयर कर सकेंगे.

ऐसे मिलेगा नया फीचर अपडेट

अगर आप चेक करना चाहते हैं कि ये अपडेट आपको मिला है या नहीं, तो इसके लिए आप अपने वॉटस्ऐप स्टेटस पर एक मिनट से ज्यादा लंबी वीडियो अपलोड कर के देख सकते हैं. उस पार्ट को सलेक्ट करने के लिए टाइमलाइन तीर (ऐरो) को स्ट्रेच कर सकते हैं जिसे आप स्टेटस पर पोस्ट करना चाहते हैं. मैक्सिमम स्ट्रेच करने पर अपलोड लिमिट एक मिनट तक बढ़ जाएगी. अगर आप लंबी वीडियो स्टेटस पर नहीं लगा पा रहे हैं तो इसके लिए एपल ऐप स्टोर पर जाएं. यहां पर अपने वॉट्सऐप को अपडेट करें. वॉट्सऐप अपडेट करने के बाद ये ऊपर बताया गया प्रोसेस दोहराएं और चेक करें कि ये अपडेट आपको मिला या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.