Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

गर्मियों में मेकअप के दौरान फॉलो करें ये 6 टिप्स, नहीं बिगड़ेगा लुक

55

खूबसूरत दिखने में मेकअप का अहम योगदान होता है. अगर सही से मेकअप न किया जाए तो पूरा लुक खराब हो जाता है. खासकर, गर्मियों के मौसम खासतौर अपने लुक का ध्यान रखना होता है. इस मौसम में ज्यादा पसीना आने के चलते आपका पूरा लुक खराब हो जाता है. हर मौसम में त्वचा को अलग-अलग तरह के मेकअप की डिमांड रहती है, ताकि आपका लुक खराब न हो.

ऐसे में मेकअप करते समय मौसम पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. गर्मियों के मौसम में मेकअप मेल्ट होने की सबसे ज्यादा समस्या देखी जाती है. इससे आपका पूरा मेकअप का लुक बिगड़ जाता है, जो आपकी खूबसरती पर किसी धब्बे की तरह है. चलिए आपको गर्मियों में मेकअप के शानदार टिप्स देते हैं, जिससे आका लुक खूबसूरत दिखेगा.

ठंडे पानी के छींटे

गर्मियों में मेकअप शुरू करने से पहले सबसे जरूरी बात ये है कि अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो या फिर इसके छींटे मारें. इससे आपको ज्यादा देर तक पसीना नहीं आएगा और मेकअप ज्यादा देर तक टिकेगा.

बर्फ रगड़ें

आप बर्फ या आइसक्यूब्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप मेकअप करने से कुछ देर पहले चेहरे पर आइसक्यूब को रगड़ें. ध्यान दें बर्फ को डायरेक्ट स्किन पर न लगाएं बल्कि इसे साफ और सूती कपड़े में लपेटें, इसके बाद ही चेहरे पर लगाएं. इससे पसीना कम निकलेगा.

लाइट फाउंडेशन

मेकअप के लिए सबसे जरूरी फाउंडेशन है. गर्मियों के दौरान मेकअप करते समय आप हमेशा लाइट फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करें. इससे आपका फाउंडेशन मेल्ट नहीं होगा और चेहरा फ्रेश लगेगा.

कंसीलर

आप चाहें तो फाउंडेशन की जगह पर कंसीलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे चेहरे पर दाग-धब्बे छिप जाते हैं. आप एलिगेंट दिखने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल कर सकती हैं.

आई मेकअप न करें

गर्मियों के मौसम में आई मेकअप न करना ही बेहतर रहता है. इसका रिजल्ट भी अच्छा मिलता है. आप चाहें तोगर्मी के मौसम में ब्लैक आइशैडो से ही लाइनर लगा सकती हैं.

लिपस्टिक का करें चुनाव

गर्मियों के दौरान लिपस्टिक के लिए ज्यादाडार्क कलर न. चुनें। कोशिश करें लिपस्टिक मैट या न्यूड कलर की हो. इसके लिए लाइट पिंक, लाइट ब्राउन जैसी लिपस्टिक चुन सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.