Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pensioners News: पेंशनर्स की लगी लॉटरी! ₹1,000 की जगह अब मिल सकते हैं ₹12,500 तक, जानें क्या है नया ... Sarvam Edge: अब बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया ऐसा मॉडल जो ChatGPT और Gemini को द... Men's Skincare: चेहरे पर ज्यादा ऑयल और बड़े पोर्स से हैं परेशान? जानें पुरुषों को क्यों चाहिए एक्स्ट... Haridwar Kumbh 2027: कुंभ मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, ग्राउंड जीरो पर उतरीं मेलाधिकारी, घाटों... Ayodhya News: पुराने मंदिर को स्मारक के रूप में किया जाएगा संरक्षित, जानें कब तक पूरा होगा निर्माण Sovereign AI और चिप डिजाइन से सोशल मीडिया की 'लक्ष्मण रेखा' तक, टेक दिग्गजों को भारत सरकार का कड़ा स... HPSC Recruitment Scam: हरियाणा में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस से झड़प, दागी गई... Chardham Yatra 2026: श्रद्धालुओं को बड़ा झटका! अब मुफ्त नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, पहली बार लगेगी फीस Mandla News: मंडला के घायल तेंदुए ने तोड़ा दम, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थमी सांसें अजब-गजब हादसा: बाहर एक्सीडेंट देखने निकला परिवार, पीछे से खुद के घर में ही घुस गया बेकाबू ट्रक

दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट

33

देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में रोज का रोज तापमान बढ़ रहा है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आसमान से आग बरस रही है. तेज धूप के साथ भीषण लू (Heatwave) चल रही है. लोगों को बाहर निकलने में खासा परेशानी हो रही है. शनिवार को दिल्ली के रिज इलाके में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया.

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में शनिवार को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पालम में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. आयानगर इलाके में तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शनिवार को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ रहा सबसे गर्म

शुक्रवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश का सबसे अधिक गर्म स्थान रहा था. इस बीच भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन तक लू चलेगी. इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ और राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है.

देश के इन हिस्सों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में लू (Heatwave) को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में शनिवार से मंगलवार तक लू चलने का अलर्ट है. गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में 18 से 21 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी. बिहार में शनिवार से सोमवार तक भीषण गर्मी बने रहने की संभावना है. झारखंड में रविवार से सोमवार के बीच लू चलने का अलर्ट है. मध्य प्रदेश में शनिवार से मंगलवार तक लू चलने की संभावना जताई गई है.

देश के इन हिस्सों में भी पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने बताया कि 20 मई को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग इलाकों में इसी तरह की मौसम बने रहने की संभावना है. शनिवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.