Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में? Iran Supreme Leader Health Rumors: मुज्तबा खामेनेई के स्वास्थ्य पर ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान, ... UPI New Rules 2026: 15 अक्टूबर से लागू होगा नया MDR सिस्टम, जानिए किन ट्रांजैक्शन पर लगेगा शुल्क और ... गूगल और यूट्यूब फ्री हैं तो फिर कैसे होती है अरबों की कमाई? जानिए गूगल का बिजनेस मॉडल Ganesh Visarjan 2026 Shubh Muhurat: अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त, पूजा विधि...

शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम

59

 जबलपुर। खेलधानी के रूप में ख्यात जबलपुर को मल्टी स्पोर्ट्स (विभिन्न खेल) इंडोर स्टेडियम की सौगात जल्द मिलने जा रही है। यह प्रदेश में खेल विभाग का अपनी तरह का पहला अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम होगा। भोपाल में अलग-अलग खेल विधाओं के लिए इनडोर स्टेडियम हैं, लेकिन यह पक्की छत न होकर शेड नुमा हैं। अभी इंदौर में अभय प्रशाल मल्टी स्पोर्ट्स खेल परिसर है, लेकिन इसका संचालन ट्रस्ट करता है।

14 करोड़ रुपये के बजट को किया गया प्रस्तावित, केंद्रीय खेल मंत्रालय की हरीझंडी

 

केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय ने खेल विकास मिशन के तहत जबलपुर में स्टेडियम के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट स्वीकृत किया है। बास्केटबाल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और मार्शल आर्ट खेलों से जुड़े इस स्टेडियम को शक्ति भवन के पास करीब पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

 

दिल्ली के तालकटोरा, केडी जाधव इंडोर स्टेडियम की डिजाइन पर निर्मित किया जाएगा

बजट की स्वीकृति के बाद डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया की जाएगी। इसे दिल्ली के तालकटोरा, केडी जाधव इंडोर स्टेडियम की डिजाइन पर निर्मित किया जाएगा। इसमें खेल मैदान के साथ वीआइपी लाउंज, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम सहित परिसर के भीतर ही अभ्यास मैदान और बाहर पार्किंग विकसित की जाएगी।

 

जबलपुर को अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिली, खेल विकास के तहत होगा निर्माण

 

केंद्र के मिशन खेल विकास के अंतर्गत जबलपुर को अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम की सौगात मिली है। अभी स्टेडियम के लिए 14 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट को हरीझंडी दी गई है। स्टेडियम के लिए संपूर्ण राशि केंद्रीय खेल वहन करेगा और राज्य खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निगरानी में लोक निर्माण विभाग इसे आकार देगा। बजट पास होने के बाद पहले चरण में डीपीआर पर कार्य जारी है और इसके तैयार होते ही नीलामी की प्रक्रिया पूरी होगी। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम और केडी जाधव इंडोर स्टेडियम की डिजाइन को ध्यान में रखते हुए डीपीआर तैयार की जा रही है। ये दोनों ही इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों की दृष्टि से बेहद अनुकूल बनाए गए हैं।

 

अपनी तरह का पहला स्टेडियम

 

शहर में प्रस्तावित मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम प्रदेश में अपनी तरह का पहला स्टेडियम हाेगा, जहां इंडोर खेल विधाओं से जुड़ी विभिन्न स्पर्धाओं को ध्यान में रखकर इसे निर्मित किया जाएगा। इसमें एक ही छत के नीचे मैचेस, अभ्यास मैदान, आधुनिक जिम, चेंजिंग रूम, विश्राम कक्ष और दर्शक दीर्घा का प्रस्ताव है। साथ ही यह परिसर पूरी तरह वातानुकूलित होगा।

 

सांसद खेल महोत्सव में हुई थी घोषणा

 

पिछले साल जनवरी में नगर प्रवास के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पूर्व सांसद राकेश सिंह (वर्तमान में प्रदेश शासन में मंत्री) की मौजूदगी में मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम की नगर को सौगात दी थी। तब वे सांसद खेल महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इंडोर स्टेडियम प्रदेश शासन में मंत्री राकेश सिंह के प्रयासों से ही संभव हो सका। इस तरह घोषणा के करीब 15 माह बाद योजना पर पहले चरण का कार्य जोर पकड़ चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.