Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब

36

लोकसभा चुनाव के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा बयान दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएंगे. दरअसल, उनसे जब ये सवाल किया गया कि क्या भाजपा के पास बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचने की स्थिति में कोई प्लान बी है?’ इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60 फीसदी से कम हो.

शाह ने आगे कहा कि पूरा देश चाहता है कि यह देश सुरक्षित हो, पूरी दुनिया में इस देश का सम्मान बढ़े, यह देश समृद्ध हो, यह देश आत्मनिर्भर हो, यह देश विकसित भारत बने और हर भारतीय चाहे वो सबसे गरीब हो या सबसे अमीर हो, सभी मानते हैं कि 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. हमे 400 सीट जरूर चाहिए क्योंकि देश की सीमा मजबूत करनी है. मजबूत देश के लिए 400 सीट चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने 10 साल पूर्ण बहुमत से धारा 370 हटाई, राम मंदिर बनाया.

संविधान बदलने के सवाल पर क्या बोले शाह?

वहीं, संविधान बदलने के सवाल पर शाह ने कहा कि बहुमत हमारे पास 10 साल से है. हमने कभी ये प्रयास नहीं किया. बहुमत के दुरूपयोग का इतिहास मेरी पार्टी का नहीं है. जनादेश का दुरूपयोग इंदिरा गांधी के समय में कांग्रेस ने किया था.

केजरीवाल की ये क्लीन चीट नहीं

वहीं, अरविंद केजरीवाल के सवाल पर शाह ने कहा कि केजरीवाल की ये क्लीन चीट नहीं है. कोर्ट ने सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक के लिए छोड़ा है. वे जहां भी जाएंगे, लोगों को शराब घोटाला ही याद आएगा. कई लोगों को तो बड़ी बोतल दिखेगी.

ओडिशा में बदलने जा रही सरकार

इसके अलावा शाह ने ओडिशा और कश्मीर को लेकर भी बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि ओडिशा में सरकार बदलने जा रही है. कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि कश्मीर में पहले चुनाव बहिस्कार के नारे लगते थे. कश्मीर में धैर्यपूर्वक वोटिंग हुई है. पहली बार 40 फीसदी कश्मीरी पंडितों ने वोट दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.