Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

तपती गर्मी में भी काशी में आरती की बुकिंग फुल… जानें से पहले पढ़ लें ये अपडेट

21

उत्तर प्रदेश के काशी में चुनावी माहौल का असर अध्यात्म पर भी देखने को मिल रहा है. काशी में महादेव के दर्शन के लिए अगले 15 दिनों तक मंगला और सप्तऋषि आरती की बुकिंग फुल हो गई है. देश भर से महादेव के दर्शन करने के लिए राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता काशी में पहुंच रहे हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन और आरती को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ आम दिनों की तुलना में बढ़ गई है.

बाबा से चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए तमाम राजनेता आशीर्वाद लेने के लिए महादेव की नगरी काशी पहुंचे रहे हैं. भीषण गर्मी भी राजनेताओं को बाबा के धाम में पहुंचने से नहीं रोक पा रही है. गर्मी की तपती दोपहरी और हीट वेव का कहर वाराणसी में भी है, लेकिन बाबा के दर्शन के लिए भक्त उनकी नगरी में पहुंच रहे हैं.

आरती की बुकिंग हुई फुल

बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती से काशीवासियों के दिन की शुरुआत होती है. बाबा की मंगला आरती की भव्यता का आलम ये है कि देश ही नहीं दुनिया भर से सनातनधर्मी इसमें शामिल होने की कामना से काशी आते हैं. 16 से 31 मई तक बाबा की मंगला आरती के 250 टिकट पहले ही फुल हो चुके हैं. इसके बाद जून के महीने में तीन जून के टिकट भी पहले से बुक हैं. यही हाल बाबा की सप्तर्षि आरती का भी है. 31 मई तक सप्तर्षि आरती के भी टिकट फुल हैं.

इसके अलावा भोग आरती के टिकट 26 मई तक और शृंगार भोग आरती के टिकट 29 मई तक बुक हो चुके हैं. ऐसे में काशी आने वाले श्रद्धालुओं को अब जून में मंगला और सप्तर्षि आरती में शामिल होने का मौका मिलेगा. रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु आरती के टिकट नहीं मिलने से निराश होकर लौट रहे हैं.

बाबा की होती है नियमित ये पांच आरती

मंगला आरती से शयन तक बाबा विश्वनाथ की पांच आरती होती है. बाबा की मध्याह्न भोग आरती दिन में 11:15 बजे से 12:20 बजे तक होती है. बाबा की सप्तर्षि आरती शाम को होती है. सप्तर्षि आरती का समय शाम को 6:45 बजे से 8:15 बजे तक होता है. रात्रि में शृंगार व भोग आरती के बाद बाबा विश्राम करते हैं. इसके लिए रात नौ बजे से 10:15 बजे तक का समय निर्धारित है. मध्याह्न भोग आरती की तरह ही रात्रि की भोग आरती की परंपरा निभाई जाती है. शयन आरती 10:30 बजे शुरू होती है और 11 बजे समाप्त हो जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.